फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mayor Sunita Verma said to register an FIR against the accused officers in case of corruption in Meerut

भ्रष्टाचार उजागर: अफसरों पर भड़की महापौर, बोलीं- FIR दर्ज कराकर शासन को भेजेंगे रिपोर्ट, होगी बड़ी कार्रवाई

Fri, 09 Sep 2022 03:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 09 Sep 2022 03:21 PM IST
सार

अधिकारियों द्वारा किया गया भ्रष्टाचार उजागर हुआ तो महापौर भड़क गई। उन्होंने सड़क का निरीक्षण करते हुए कहा कि आरोपी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
Mayor Sunita Verma said to register an FIR against the accused officers in case of corruption in Meerut
जानकारी लेती मेयर सुनीत वर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सड़क बनाने में हुए भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ तो नगर निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं शुक्रवार को महापौर सुनीता वर्मा ने नगर निगम कार्यालय पहुंच कर नगर आयुक्त और निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन


इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर में मौके पर पहुंचकर घोटाले की सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ही नगर निगम के इंजीनियर यशवंत कुमार, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता राजवीर सिंह समेत सभी अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। 
विज्ञापन


महापौर ने कहा कि भ्रष्टाचार करके अधिकारियों ने नगर निगम को बदनाम किया है। वहीं इस मामले में नगर आयुक्त ने जांच कमेटी गठित कर दी है। तीन दिन के अंदर सभी अधिकारियों के खिलाफ जांच रिपोर्ट आ जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद उसे शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: अवैध निर्माण कर बनाई मजार, श्रद्धालुओं को बलि देते देख आगबबूला हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, तस्वीरें


उन्होंने चीफ इंजीनियर से कहा कि भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि सरकार ने जनता के विकास के लिए पैसा दिया है, इसको अधिकारियों की जेब में नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी की महत्वपूर्ण परियोजना का श्रीगणेश: 14 साल का इंतजार खत्म, मध्य गंगा में छोड़ा पानी, हर तरफ उत्साह

दरअसल, टीपी नगर के गुप्ता कॉलोनी नवीन मंडी के गेट नंबर-2 को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है। इसी मामले को लेकर महापौर सुनीता वर्मा ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed