प्रधानमंत्री से मिले मेयर, मोदी ने दिए ये गुर, कहा- मिलेगी पूरी मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर संजीव वालिया मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मिले। मेयर ने ज्ञापन के माध्यम से शहर की प्रमुख समस्याओं को प्रधानमंत्री के समक्ष रखा। प्रधानमंत्री ने भी समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
मेयर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि एक अक्तूबर 2009 में 32 गांवों को शहर में शामिल करते हुए सहारनपुर को नगर निगम बनाया गया था। मगर आज तक सभी 32 गांव विकास से वंचित हैं, जहां मूलभूत सुविधाओं की दरकार है। स्मार्ट सिटी पर कहा कि सहारनपुर पहले चरण से योजना में शामिल रहा है, मगर दो चरणों में चयन नहीं हो सका है। तीसरा चरण चल रहा है, विकास के लिए सहारनपुर के स्मार्ट सिटी में शामिल होने की सख्त जरूरत है। सीवरेज की समस्या उठाते हुए प्रधानमंत्री को बताया कि शहर में मात्र 68 किलोमीटर सीवर लाइन डली हुई है। शेष क्षेत्रों में सीवर लाइन न होने की वजह से लोगों के सामने अनेक तरह की समस्याएं आ रही हैं। शहर की तमाम सड़कें जर्जर हैं। खनन बंद होने की वजह से सड़कों को गड्डा मुक्त नहीं कराया जा सका है। 32 गांवों में सड़कों की हालत और भी खराब है। अनेक गांवों में कई साल से सड़कें बनी ही नहीं हैं। पेयजल का मुद्दा भी उठाया। बताया कि 50 फीसदी से अधिक घरों में निगम आज तक पेयजल नहीं उपलब्ध करा सका है। इसके अलावा कचरा प्रबंधन की व्यवस्था न होने की समस्या भी रखी। बताया कि कचरा प्रबंधन के लिए जमीन खरीदने की तैयारी चल रही है। संजीव वालिया ने बताया कि प्रधानमंत्री ने तमाम समस्याओं के निस्तारण में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
पढ़ें : वंदेमातरम को लेकर फिर विवाद शुरू, भाजपाईयों ने दी चेतावनी
जाम से निजात को रिंग रोड की मांग रखी
मेयर संजीव वालिया ने प्रधानमंत्री को बताया कि सहारनपुर हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड से घिरा होने के साथ ही दिल्ली के नजदीक है। ऐसे में तमाम राज्यों से ट्रांसपोर्ट होता है। शहर के चारों ओर रिंग रोड न होने की वजह से भारी वाहनों को शहर के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। इसकी वजह से दिनभर जाम की समस्या रहती है। यदि रिंग रोड बन जाए तो जाम से निजात मिल सकती है।
जनहित में कड़ा फैसला लेने से पीछे न हटें
प्रधानमंत्री ने सहारनपुर के मेयर संजीव वालिया से बातचीत के दौरान तमाम समस्याएं जानने के बाद कहा कि शहर को आठ साल बाद पहला मेयर मिला है। ऐसे में शहर में बदलाव नजर आना चाहिए। जनहित में यदि कोई कड़ा फैसला लेना पड़े तो उसमें देरी न की जाए। जनहितों को सबसे ऊपर रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।
40 मिनट में सबको संतुष्ट किया
प्रदेश में भाजपा के सभी 14 मेयर से प्रधानमंत्री ने मुलाकात की। उन्होंने 40 मिनट बातचीत के लिए दिए। इस दौरान उन्होंने सभी मेयर को बराबर समय दिया। उन्होंने मेयरों में जोश भरते हुए विकास के लिए प्रेरित किया। शेष 20 मिनट में उन्होंने मेयरों के साथ नाश्ता किया। इसके बाद ऑल द बेस्ट कहकर विदा किया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/