फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   may me pehli baar taapmaan 41 ke paas

मई में पहली बार तापमान 41 के पास 

Sat, 19 May 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
may me pehli baar taapmaan 41 ke paas
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मई में पहली बार दिन का तापमान 41 डिग्री के पास पहुंच गया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा सा छा गया। हालांकि शाम के समय तेज हवा ने राहत दी।
विज्ञापन

मौसम में उतार चढ़ाव के बीच शनिवार सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख हो गए थे। दस बजे के बाद गर्मी काफी बढ़ गई थी। गर्मी के बीच मौसम बदलता गया और तापमान चढ़ता गया। लू के थपेड़ों के चलते शहरवासी परेशान थे। शाम को सूरज ढलने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। तापमान पहली बार 41 के पास पहुंचा तो दोपहर में सड़कों पर भी रौनक कम दिखाई दी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 51 व न्यूनतम 19 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 3 डिग्री और रात के तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी तापमान के 41 डिग्री तक पहुंचने के आसार बन रहे हैं। शनिवार को भी तापमान सबसे अधिक रहा तो गर्मी भी बढ़ गई। कृषि विवि के  मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आने वाले 24 घंटे में वेस्ट यूपी के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी और तेज हवा चल सकती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed