{"_id":"5a5882384f1c1bf1408b45f3","slug":"may-be-action-on-principals-know-what-is-the-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्यों पर गिर सकती है गाज, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्यों पर गिर सकती है गाज, जानिए क्या है पूरा मामला
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 12 Jan 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड में पांच हजार से ज्यादा विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन निरस्त करने के मामले में कई प्रधानाचार्यों पर गाज गिर सकती है। सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज करने की भी कवायद चल रही है।
विज्ञापन
पढ़ें : दारुल उलूम ने 12 साल में जारी किए एक लाख फतवे, देखें चर्चित फतवों की लिस्ट
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि कुछ शिक्षा माफिया फर्जी दस्तावेजों के आधार पर राजस्थान, उत्तराखंड और हरियाणा आदि जगह से यूपी बोर्ड के लिए व्यक्तिगत फार्म भरवाते हैं। पिछले दिनों फर्जी दस्तावेजों के आधार पर यूपी बोर्ड की परीक्षा में बैठने की तैयारी करने वाले करीब 50 हजार व्यक्तिगत विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिए गए थे, इनमें में से 5215 विद्यार्थी मेरठ जिले के थे। इनमें 2815 हाईस्कूल और 2400 इंटर के स्टूडेंट्स थे। यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की जांच में इनकेदस्तावेज फर्जी निकले थे। गौरतलब है कि छह फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय केसचिव राणा सहस्त्रांशु कुमार ‘सुमन’ ने बताया कि 20 से ज्यादा माध्यमिक विद्यालय यूपी बोर्ड के रडार पर हैं। इन्हें अग्रसारण केंद्र बनाया गया था, इनकी जांच कराई जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/