{"_id":"600c81888ebc3e33be252eef","slug":"mavana-and-daurala-sugar-mill-paid-sugarcane-meerut-news-mrt5220068198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवाना और दौराला चीनी मिल ने किया गन्ना भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवाना और दौराला चीनी मिल ने किया गन्ना भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना और दौराला चीनी मिल ने किया गन्ना भुगतान
मवाना/दौराला। मवाना चीनी मिल ने पेराई सत्र 2020-21 का गन्ना मूल्य भुगतान 12 नवंबर से 17 नवंबर 2020 तक की एडवाइज के साथ 19.70 करोड़ रुपये संबंधित गन्ना समितियों को भेज दिया है। मवाना चीनी मिल इस वर्ष 22 जनवरी तक कुल 87.78 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है, जो कि पिछले वर्ष से 7.38 लाख क्विंटल अधिक है। मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना एवं प्रशासन) प्रमोद बालियान ने कृषकों से आग्रह किया कि एसएमएस मिलने पर गन्ने की कटाई करें। क्रय केंद्रों पर एडवांस गन्ना आपूर्ति न करें।
वहीं, दौराला चीनी मिल ने वर्तमान पेराई सत्र में खरीदे गए गन्ने का 15 दिसंबर तक का भुगतान शनिवार को कर दिया। चीनी मिल ने संबंधित समितियों को एडवाइज भेज दी है। महाप्रबंधक संजीव कुमार खाटियान ने बताया कि दौराला चीनी मिल गन्ना भुगतान के मामले में प्रदेश में अव्वल बनी हुई है। शनिवार को भी चीनी मिल ने 10 दिसंबर से 15 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का 24.15 करोड़ का भुगतान कर दिया है। सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि जल्द किसानों के खातों में धनराशि भेज दी जाएगी। चीनी मिल अब तक चालू पेराई सत्र का 161.21 करोड़ का भुगतान कर चुकी है और 94.51 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है।