फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maulana of deoband says Government of Sri Lanka should take strict action against Buddhist Monk

श्रीलंका में बौद्ध भिक्षु की अपील पर भड़के मौलाना, कहा- सरकार को उठाना चाहिए सख्त कदम

Mon, 24 Jun 2019 08:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 24 Jun 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
Maulana of deoband says Government of Sri Lanka should take strict action against Buddhist Monk
जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना सैय्यद महमूद मदनी

जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना सैय्यद महमूद मदनी ने श्रीलंका में बौद्ध भिक्षु ज्ञान रतन थैरो की मुसलमानों को पत्थरों से मारने की अपील पर चिंता जताते हुए कहा कि उनकी अपील नफरत फैलाने वाली है। इसलिए श्रीलंका सरकार को इस मामले में सख्त कदम उठाने चाहिए। 

विज्ञापन


श्रीलंका में रविवार को हुई आतंकी घटना को लेकर बौद्ध भिक्षु रतन थैरो ने मुसलमानों को पत्थरों से मारने की अपील की थी। जिसको लेकर वहां का मुसलमान बेहद डरा और सहमा हुआ है। सोमवार को जारी बयान में मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि आतंकी घटना के बाद श्रीलंका का शासन प्रशासन घटना की जांच में जुटा है, लेकिन अभी तक यह साबित नहीं हुआ कि इन हमलों के पीछे मुसलमान या किसी मुस्लिम संगठन का हाथ है। इसके बावजूद वहां रहने वाले मुसलमानों के साथ जुल्म ज्यादती की जा रही है। जो बेहद चिंता का विषय है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमलों को लेकर बौद्ध भिक्षु का मुसलमानों को पत्थरों से मारने की अपील करना निंदनीय है। मदनी ने सवाल किया कि इंसानियत का कत्ल करने की अपील करने वाला यह कैसा धर्मगुरु है। किसी भी धर्म में इंसानियत को तरजीह दी गई है न कि उसका खून बहाने की। मौलाना मदनी ने श्रीलंका सरकार और प्रशासन से वहां रहने वाले मुसलमानों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और इस तरह की अपील करने वाले बौद्ध भिक्षु के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed