फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maulana did not come, the statements of the rape victim were recorded

हाथ नहीं आया मौलाना, दुष्कर्म पीड़िता के दर्ज हुए बयान

Tue, 26 Oct 2021 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Maulana did not come, the statements of the rape victim were recorded
हाथ नहीं आया मौलाना, दुष्कर्म पीड़िता के दर्ज हुए बयान
विज्ञापन

मेरठ। हलाला के बहाने एनएच-58 बाईपास के होटल में तलाकशुदा महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी रियासत और उम्मेद सोमवार को जेल भेज दिए गए। महिला को होटल में ले जाने का आरोपी मौलाना सरफराज पुलिस के हाथ नहीं आ सका। मौलाना तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। दुष्कर्म पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
दुष्कर्म पीड़िता ने न्यायालय में भी वही तथ्य रखे जो उसने टीपीनगर पुलिस को बताए थे। पीड़िता के माता-पिता की मृत्यु काफी पहले हो चुकी है और उसकी एक 5 वर्ष की बच्ची है। जिस पति ने तलाक दिया था वह उसी के साथ दोबारा घर बसाना चाहती थी, लेकिन इसके लिए मौलाना सरफराज ने हलाला जरूरी बताया। आरोप है कि मौलाना ने ही बागपत के एक हाफिज एवं एक युवक को होटल में बुलाया और वहां निकाह का बहाना बनाकर महिला को ले गया। महिला ने कहा कि मौलाना ने भरोसे का कत्ल कर दिया और दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में भी हो चुकी है। वह नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी, लेकिन मौलाना ने उसे तबाह कर दिया।
विज्ञापन

तलाक देने वाले ने किया महिला से किनारा
तलाक के बाद दोबारा निकाह के लिए तैयारी हुए महिला के पूर्व पति ने भी अब किनारा कर लिया है। महिला को उम्मीद थी कि इस मुश्किल घड़ी में पूर्व पति उसके साथ खड़ा होगा और आरोपियों को सजा दिलाने में मदद करेगा। सोमवार को पीड़िता न्यायालय में बयान दर्ज कराने पहुंची तो उसके मौसेरे भाई और बड़ी बहन ही साथ रही। दोनों ने उसे मदद का भरोसा भी दिया। लेकिन पूर्व पति ने फोन तक नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना का मोबाइल बंद, लोकेशन तलाश रही पुलिस
महिला को दुष्कर्म के आरोपी रियासत और उम्मेद के पास होटल में छोड़कर आने वाले मौलाना सरफराज का मोबाइल बंद है। पुलिस उसकी लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाल रही है।

गिरफ्तारी के लिए दे रहे दबिश
न्यायालय में महिला के बयान दर्ज हो गए हैं। मौलाना सरफराज की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार दबिश दी जा रही है। उम्मीद है कि जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा। - विवेक यादव, एएसपी ब्रह्मपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed