फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maulana Dharmaguru Nazir Ahmad Kasami died in muzaffarnagar, he was highlighted after Kaval scandal

मुजफ्फरनगर: कवाल कांड से चर्चा में आए मुस्लिम धर्मगरू मौलाना नजीर अहमद कासमी का निधन, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब

Sun, 02 Aug 2020 04:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 02 Aug 2020 04:47 PM IST
सार

  • - सीएम अखिलेश यादव ने विशेष विमान से बुलाया था लखनऊ

विज्ञापन
Maulana Dharmaguru Nazir Ahmad Kasami died in muzaffarnagar, he was highlighted after Kaval scandal
जानसठ में मौलाना नजीर अहमद कासमी के जनाजे में शामिल लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जानसठ निवासी मुस्लिमों के धर्मगुरु मौलाना नजीर अहमद कासमी  का निधन हो गया, वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। 2013 में कवाल कांड के बाद वह काफी चर्चाओं में आए थे।

विज्ञापन


तत्कालीन सपा कि अखिलेश सरकार ने उन्हें अपने विशेष विमान से लखनऊ बुलाया था। बाद में उन्हें  वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की थी। उनके जनाजे में सैकड़ों लोग ने शामिल होकर शोक जताया।
विज्ञापन


जानसठ के तालीम-उल कुरान के मोलाना 82 वर्षीय नजीर अहमद कासमी का रविवार की सुबह  बीमारी के चलते मुजफ्फरनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में इंतकाल हो गया। जिसको लेकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

2013 में चर्चित कवाल कांड में 3 सितंबर को कवाल जाते हुए खतौली तिराहे पर पुलिस प्रशासन ने मौलाना को रोक लिया था। हंगामा होने पर पुलिस ने मौलाना के विरुद्ध धारा 144 का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया था।

मुजफ्फरनगर में दंगों के दौरान तत्कालीन प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मौलाना को विशेष हैलीकॉप्टर से लखनऊ में मेहमान नवाजी के लिए बुलाया था। मेरठ में परतापुर से मौलाना हैलीकॉप्टर में बैठकर लखनऊ गए थे।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ से लौटते ही मौलाना को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की थी। जिसको लेकर भाजपा नेताओं ने ऐतराज जताया था।  रविवार दोपहर बाद मदरसा परिसर में उन्हें दफनाया गया जनाजे में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed