फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maulana Arshad Madani expressed deep sorrow over incidents of mob lynching in Chhattisgarh and Aligarh

UP: मौलाना अरशद मदनी बोले- छत्तीसगढ़-अलीगढ़ में हुई मॉब लिंचिंग की घटनाएं दुखद, दोषियों को अदालत मिले कड़ी सजा

Sat, 22 Jun 2024 10:10 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, देवबंद
संवाद न्यूज एजेंसी, देवबंद Published by: श्याम जी. Updated Sat, 22 Jun 2024 10:10 PM IST
सार

जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने छत्तीसगढ़ और अलीगढ़ में हुई मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर गहरा दुख जताया। मौलाना मदनी ने कहा कि भीड़ द्वारा हिंसा सामाजिक नहीं, एक राजनीतिक समस्या है और इसे राजनीतिक रुप से ही हल किया जा सकता है। 
 

विज्ञापन
Maulana Arshad Madani expressed deep sorrow over incidents of mob lynching in Chhattisgarh and Aligarh
मौलाना अरशद मदनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने छत्तीसगढ़ और अलीगढ़ में हुई मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर गहरा दुख जताया। उन्होंने घटनाओं पर गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि संप्रदायवादियों ने लोगों के जहन में नफरत का जो जहर भरा है वो अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। अलीगढ़ और छत्तीसगढ़ की घटनाएं इसका प्रमाण हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को जारी बयान में मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में देश के अधिकतर लोगों ने सांप्रदायिकता और नफरत की राजनीति को खारिज कर दिया है। लेकिन इसके बावजूद वर्षों से जो जहर संप्रदायवादियों ने लोगों के जहन में भरा है वे समाप्त नहीं हुआ है उसके परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में बदमाशों ने दरिंदगी और क्रूरता का प्रदर्शन करके मानवता के दामन को दागदार कर दिया है। 
विज्ञापन


मौलाना मदनी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देश के बावजूद इस प्रकार की दुखद घटनाओं का सिलसिला रुक नहीं रहा है। जबकि 17 जुलाई 2018 को इस प्रकार की घटनाओं पर क्रोध व्यक्त करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि कोई व्यक्ति कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता। अदालत ने केंद्र को अलग से कानून बनाने का निर्देश भी दिया था। अब भी इस प्रकार की अमानवीय घटनाओं के होने से साफ है कि जो लोग ऐसा कर रहे हैं, उन्हें कानून का कोई भय नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना मदनी ने कहा कि भीड़ द्वारा हिंसा सामाजिक नहीं, एक राजनीतिक समस्या है और इसे राजनीतिक रुप से ही हल किया जा सकता है। इसलिए अब समय आ गया है कि स्वयं को धर्मनिरपेक्ष कहने वाले दल इसके खिलाफ खुलकर मैदान में आएं और भीड़ द्वारा हिंसा के खिलाफ कानून बनाने के लिए सरकार पर दबाव डालें। मौलाना मदनी ने मांग करते हुए कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, ताकि दूसरे लोग इससे सबक सीख सकें।

मौलाना अरशद मदनी से मिले मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक
मुजफ्फरनगर से निर्वाचित हुए लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक ने जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी से मुलाकात की। इस दौरान मलिक ने मौलाना मदनी का आभार जताया तो उन्होंने हरेंद्र मलिक को जीत के लिए बधाई दी। 


शनिवार को सपा सांसद हरेंद्र मलिक समर्थकों के साथ मौलाना अरशद मदनी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। मलिक ने मौलाना मदनी को गुलदस्ता और मिठाई भेंट करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही उनका आभार जताया। मुलाकात के दौरान मौलाना मदनी ने हरेंद्र मलिक को जीत की बधाई दी। दोनों के बीच काफी देर तक वार्ता होती रही। बताया जा रहा है कि मौलाना अरशद मदनी ने मुल्क के हालात सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसमें आसिफ कुरैशी, जुनैद रऊफ, सलीम मलिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed