फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maulana Abdul Latif attacked on UP Shia Wakf Board chairman Wasim Rizvi

उलेमा का वसीम रिजवी पर हमला, बोले-दलीलें झूठी, साबित करें कौन सा मंदिर तोड़ मस्जिद बनाई

Thu, 01 Mar 2018 05:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 01 Mar 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
Maulana Abdul Latif attacked on UP Shia Wakf Board chairman Wasim Rizvi
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी द्वारा अयोध्या विवाद में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को लिखी गई चिट्ठी में विवादित जगह हिंदुओं को वापस दिए जाने की सलाह देने पर देवबंदी उलमा भड़क गए हैं।

विज्ञापन


उनका कहना है कि वसीम रिजवी पर जो केस चल रहे हैं उनसे बचने के लिए बीजेपी को खुश करने का प्रयास कर रहे हैं। बुधवार को वसीम रिजवी ने बोर्ड को भेजी चिट्ठी में कहा कि हिंदुओं के मंदिरों को तोड़कर जो मस्जिद बनाई गई है शरीयत के अनुसार उसमें इबादत नहीं की जा सकती है। 
विज्ञापन


इसलिए वो जगह हिंदुओं को वापस कर देनी चाहिए। इस पर दारुल उलूम निस्वाह के मोहतमिम मौलाना अब्दुल लतीफ का कहना है कि वसीम रिजवी इस तरह के बयान देने के लिए मजबूर हैं। क्योंकि उनके ऊपर जो केस चल रहे हैं उससे बचने के लिए वो इस तरह की बयानबाजी कर भाजपा को खुश करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी हैसियत बहुत गिर गई है उनके ऊपर किसी भी वक्त कोई भी गाज गिर सकती है, लेकिन भाजपा ऐसी मजबूत पार्टी है जो इस तरह की चीजों पर कोई ध्यान नहीं देती है। वसीम रिजवी कुछ भी कर लें लेकिन अब पार्टी इनको घास डालने वाली नहीं है।

मौलाना लतीफ ने रिजवी को सलाह देते हुए कहा कि जो वक्त बचा है कायदे से गुजार लें तो बेहतर होगा। मुफ्ती अथर कासमी का कहना है कि वसीम रिजवी ने जो कहा है वो उसे साबित करके दिखाएं कि वो कौन सा मंदिर है जिसे मुसलमानों ने तोड़कर वहां मंदिर बनाई है। 

उन्होंने कहा कि असल वजह ये है कि रिजवी पर जो केस दर्ज हैं उनको दबाने के लिए और राजनीति में आने के लिए वो इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed