फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maternal and infant mortality rate was curbed, Dr. Shweta Chauhan got first place

Meerut News: मातृ-शिशु मृत्यु दर पर लगाई लगाम, डॉ. श्वेता चौहान को मिला पहला स्थान

Mon, 29 Sep 2025 09:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
Maternal and infant mortality rate was curbed, Dr. Shweta Chauhan got first place
मवाना- डॉ. श्वेता चौहान, सर्जरी प्रसव कराने के मामले में प्रदेश में अव्वल आने वाली खबर के साथ। 
यूपी में 559 के पास सर्जरी वाले प्रसव कराकर बनी अव्वल
विज्ञापन

मवाना। मातृ-शिशु मृत्यु दर पर प्रभावी लगाम लगाने के लिए मवाना सीएचसी में बनाई गई एफआरयू (प्रथम रेफरल यूनिट) कारगर साबित हुई। 2024-25 के आंकड़ों में मातृ-शिशु मृत्यु दर पर लगाम लगी। साथ ही सर्जरी वाले प्रसव में मवाना सीएचसी की चिकित्सक डॉ. श्वेता चौहान को उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान मिला। दूसरी, बार उन्होंने यह सफलता प्राप्त कर मवाना सीएचसी का नाम जिले में रोशन किया।
प्रदेश में प्रसव पीड़ा के दौरान मातृ-शिशु मृत्यु दर के आंकड़े लगातार बढ़ रहे थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिला महिला अस्पताल के अलावा मवाना, दौराला, सरधना में प्रथम रेफरल यूनिट की शुरुआत की। इसके नतीजे भी सकारात्मक देखने को मिले। मवाना सीएचसी पर डॉ. श्वेता चौहान को तैनात किया गया, जिन्होंने पूर्व में 1860 सामान्य और 627 सर्जरी वाले प्रसव कराकर यूपी में पहला स्थान पाया और सीएचसी के साथ जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

इस बार भी डॉ. श्वेता चौहान ने यह बाजी मारी। उन्होंने 2024-25 में अब तक लगभग 559 सर्जरी वाले प्रसव और 1710 नार्मल प्रसव कराए, जो पूरी तरह सफल रहे। सोमवार को महानिदेशक परिवार कल्याण ने यह सूचना जारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवाना सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि यह गर्व का पल है। डॉ. श्वेता चौहान ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर सीएचसी मवाना का नाम रोशन किया है। डॉ. श्वेता चौहान ने बताया कि चिकित्सा अधीक्षक व अन्य स्टाफ के सहयोग से वह यह सफलता प्राप्त कर सकी है। उनकी इस सफलता पर स्टाफ ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed