फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Match called off due to rain; UP and Maharashtra get one point each.

Meerut News: बारिश से मैच रद्द, यूपी-महाराष्ट्र को मिला एक-एक अंक

Thu, 15 Oct 2026 06:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 15 Oct 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Match called off due to rain; UP and Maharashtra get one point each.
कर्नल सीके नायडू अंडर 23 मैच में चौथे दिन एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी
विज्ञापन

- विक्टोरिया पार्क में चल रहा था मैच
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विक्टोरिया पार्क क्रिकेट मैदान में यूपी अंडर 23 और महाराष्ट्र अंडर 23 के बीच खेले जा रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच में चौथे दिन बारिश के कारण खेल नहीं हो सका। इस कारण मैच रेफरी की ओर से मैच को रद कर दिया गया। दोनों टीम को एक-एक अंक के साथ संतोष करना पड़ा।
मैच के चौथे दिन भी सुबह से ही तेज बारिश शुरू हो गई। इस कारण मैच में चौथे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। लगभग दो से तीन घंटे इंतजार के बाद जब बारिश नहीं रुकी तो मैच रेफरी फिरोज गयाज और अंपायर निखिल मेनन और कृष्णेंदु पाल ने मैच को रद करने का निर्णय लिया। अंत में दोनों टीम के खिलाड़ी वापस होटल लौट गए। मैच रेफरी की ओर से दोनों टीम को एक एक अंक देने का निर्णय लिया गया। अब उत्तर प्रदेश के अपने आगामी मैच में शानदार प्रदर्शर कर अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। इन अंकों के आधार पर ही टीम टूर्नामेंट में बढ़त बना सकती है।
विज्ञापन

विक्टोरिया पार्क मैदान दोनों टीम के बीच सोमवार से चार दिवसीय मैच की शुरूआत होनी थी। पहले दिन 12 अक्तूबर को भी बारिश के कारण मैदान गीला रहा और कोई गेंद नहीं फेंकी जा सकी। मंगलवार 13 अक्तूबर को मैच शुरू हुआ। इसमें महाराष्ट्र की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे दिन बल्लेबाजी की और 97 ओवर खेलकर 5 विकेट पर 351 रन बनाए। यूपी की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कुल 85 ओवर खेले और 5 विकेट खोकर 245 रन बनाए। मैच के आयोजन में एमडीसीए के सचिव सुरेंद्र चौहान, संजय रस्तोगी, आयोजन सचिव सुभाष चंद्र शर्मा, राकेश गोयल, आकाश, मयंका आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed