{"_id":"586809884f1c1b741aeef2c6","slug":"masti-me-jhoom-kar-bole","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैप्पी न्यू ईयर 2017: डीजे नाइट में कपल ने जमकर मचाया धमाल, देखें तस्वीरें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैप्पी न्यू ईयर 2017: डीजे नाइट में कपल ने जमकर मचाया धमाल, देखें तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Sun, 01 Jan 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरा शहर नये साल की मस्ती में डूब गया। दिन से शुरू हुआ जश्न देर रात तक चलता रहा। घड़ी में जैसे ही 12 बजे तो महफिल और रंगीन हो गई। डीजे की धुन पर युवा झूम उठे। आतिशबाजी से पूरा शहर रंगीन हो गया। डीजे नाइट में कपल ने जमकर धमाल मचाया। म्यूजिक, डांस के बीच जमकर मस्ती हुई। शहर के बड़े होटल और रेस्टोरेंट हाउसफुल रहे। होटलों में जहां कपल जमकर थिरके, वहीं रेस्टोरेंट में फैमिली ने एंजाय किया। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को नये साल की बधाई दी।
विज्ञापन
होटल में भी कपल और फैमिली ने खूब मस्ती की
नये साल के जश्न में झूमते लोग
दिल्ली रोड स्थित क्रोम होटल में भी कपल और फैमिली ने खूब मस्ती की। यहां की म्यूजिकल नाइट यादगार रही। तंबोला, कपल नाइट और कपल गेम्स हुए। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। कंट्री इन होटल में डीजे नाइट का धमाल मचा। तंबोला और लाइव गेम्स यहां पर भी हुए। कंकरखेड़ा बाईपास के ग्रैंड फाइव रिसोर्ट्स में डीजे की मस्ती में खूब रंग जमा। यहां का म्यूजिक रॉकिंग रहा। मुंबई से आए डीजे ने मेहमानों को डांसिंग फ्लोर पर डांस कराया। सबने खूब मस्ती की। सम्राट पैलेस होटल में द फ्यूजन बैंड का धमाल रहा। डीजे पेप्रिको ने प्रस्तुति से सबको मुरीद बना लिया। होटल हाईफन में विदेशी कलाकार ने शानदार प्रस्तुति दी। इससे समां रंगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे अखिल ने सबको नचाया
नववर्ष की पार्टी में बैले डांस करती कलाकार
ब्रावुरा गोल्ड रिसोर्ट में में डीजे अखिल तलरेजा ने समां बांध दिया। कपल को ऐसी मस्ती भरा माहौल दिया कि सब थिरकते रहे। छोटे से लेकर बड़े तक सब ने एंजाय किया। बॉलीवुड फिल्में हम तुम, शबाना, सही धंधे गलत बंदे, बी केयर फुल, दे दनादन, एसिड फैक्टरी, ए फ्लैट, जय वीरू, सी कंपनी के गानों को एलबम के साथ मिक्स किया तो दर्शक झूम गए। कार्यक्रम में 500 एलईडी, लाइट्स, स्ट्रोब, फ्लैश, बुलबुलो, कृत्रिम धुएं का प्रयोग किया गया था। छह राज्यों के सौ से अधिक वेज और नॉनवेज व्यंजन बनाए गए थे। लोगों ने राजस्थानी, पंजाबी, महाराष्ट्रीयन फूड का लुत्फ उठाया। दिल्ली, नोएडा और पश्चिमी यूपी के अधिकांश शहरों से लोग कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।