फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Massive fire at furniture showroom in Sardhana; brought under control after six hours.

Meerut News: सरधना में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, छह घंटे बाद काबू

Wed, 15 Jul 2026 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Massive fire at furniture showroom in Sardhana; brought under control after six hours.
- शॉर्ट सर्किट की आशंका, व्यापारी ने करोड़ों के नुकसान का दावा किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। बिनौली रोड स्थित पारस व्यापारी के फर्नीचर शोरूम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दो मंजिला शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
प्रभात नगर निवासी व्यापारी संजीव जैन का शिव चौक के पास पारस फर्नीचर के नाम से शोरूम है। बुधवार सुबह करीब 6:00 बजे सामने स्थित चाय की दुकान के संचालक ने शोरूम से धुआं उठता देखा और इसकी सूचना दी। व्यापारी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग पूरे शोरूम में फैल चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

आग की तीव्रता को देखते हुए मेरठ से अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाने पड़े। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक शोरूम में रखा फर्नीचर, लकड़ी, प्लाई और अन्य सामान जलकर नष्ट हो चुका था। आग से भवन को भी भारी क्षति पहुंची है। व्यापारी संजीव जैन ने बताया कि शोरूम में करीब एक करोड़ रुपये का फर्नीचर रखा था। भवन सहित काफी नुकसान होने का अनुमान है। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोस की दुकानों तक पहुंचीं लपटें
आग की लपटें आसपास की दुकानों और इमारतों तक पहुंचने लगी थीं। शोरूम में लकड़ी और प्लाईवुड का भारी मात्रा में सामान होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी। स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग को अन्य प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोकने में सहयोग किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed