फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mass marriage scheme: Nine pairs tied in marriage bond in Janikhurd, Rohata and Sarurpur blocks

सामूहिक विवाह योजना : जानीखुर्द, रोहटा व सरूरपुर ब्लॉक में विवाह के बंधन में बंधे नौ जोडे़

Sat, 19 Dec 2020 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage scheme: Nine pairs tied in marriage bond in Janikhurd, Rohata and Sarurpur blocks
सामूहिक विवाह योजना : जानीखुर्द, रोहटा व सरूरपुर ब्लॉक में विवाह के बंधन में बंधे नौ जोडे़
विज्ञापन

रोहटा। शुक्रवार को रोहटा स्थित आरएस फार्म हाउस में शासन की तरफ से सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। जिसमें तीन ब्लॉक के नौ जोड़ों की शादी संपंन कराई गई। विवाह समारोह का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ किया गया।

शुक्रवार को रोहटा ब्लॉक में तीन ब्लॉक के नौ जोड़ों की सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी संपंन कराई गई। कार्यक्रम की शुरुआत हवन यज्ञ के साथ की गई। जिसके बाद तीनों ब्लॉक के ब्लाक प्रमुख, खंड विकास अधिकारियों व ग्राम पंचायत अधिकारियों की मौजूदगी में सामूहिक विवाह समारोह हुआ। इस मौके पर जानीखुर्द व रोहटा ब्लॉक से दो-दो तथा सरूरपुर ब्लॉक से पांच जोड़ों का सामूहिक विवाह संपंन कराते हुए उन्हें शासन से प्राप्त धनराशि दान-दहेज स्वरूप दी गई। इस मौके पर जोड़ों को ब्लॉक प्रमुख व खंड विकास अधिकारियों ने आशीर्वाद देकर वैवाहिक जीवन संपन्न सकुशल बिताने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से बीडीओ रोहटा राजीव वर्मा, ब्लाक प्रमुख जानी अनिल कुमार सहारन, प्रमुख विजेंद्र सिंह, सरूरपुर ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र सिंह, डॉ.महक सिंह, एडीओ पंचायत विवेकानंद, मनोज शर्मा, अतुल कुमार, जितेंद्र सिंह, श्री कृष्ण शर्मा, अंकुर, नरेश तोमर, उमेश तोमर, मनीष, विपिन धनकड आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed