फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mass marriage of eight girls

Meerut News: आठ कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया

Sun, 08 Mar 2026 08:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
Mass marriage of eight girls
भारत विकास परिषद द्वारा 8 जोडों को सामूहिक विवाह कराया। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। भारत विकास परिषद मवाना विराट, मवाना संस्कार, मेरठ अभियंता शाखा एवं लेडीज क्लब मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में उत्सव मंडप मवाना में आठ कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ।

गांव खेड़ी मनिहार निवासी वर्षा का विवाह गांव कुचेसर बुलंदशहर निवासी नितिन कुमार के साथ, परतापुर निवासी आरती का विवाह लोहिया नगर मेरठ निवासी राजा के साथ, गांव किशनपुर बिराना मवाना निवासी आंशिक का विवाह शिवगढ़ी हापुड़ निवासी नवीन के साथ, काबली गेट मवाना निवासी काजल का विवाह गांव अकबराबाद बुलंदशहर निवासी नवीन कुमार के साथ, नगीना बिजनौर निवासी चांदनी देवी का विवाह जलालपुर सुल्तान बिजनौर निवासी अभिषेक कुमार के साथ, मोहल्ला कल्याण सिंह मवाना निवासी दीपा का विवाह जय भीम नगर गढ़ सड़क मेरठ निवासी यश कश्यप के साथ, गांव महलका मेरठ निवासी काजल का विवाह फलावदा निवासी निशु कुमार के साथ एवं मिश्रीपुर किला परीक्षितगढ़ निवासी आरती का विवाह महमूदपुर गढ़ी निवासी देव के साथ वैदिक रीति रिवाज से संपन्न हुआ।
विज्ञापन

सभी दूल्हे गाजे-बाजे के साथ घोड़ी पर चढ़कर उत्सव मंडप पहुंचे। राजेंद्र शास्त्री व वेदपाल शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जयमाला संपन्न कराई। इसके बाद फेरे संपन्न हुए। कार्यक्रम में योगेश मोहन गुप्ता चांसलर आईआईएमटी यूनिवर्सिटी, डॉ. राम कुमार गुप्ता, राजीव रस्तोगी, सुभाष चौहान, कविता वासवानी, अनुराग दुबलिश, विनीत संगल, आलोक भटनागर एवं प्रमोद गर्ग, सरल माधव, शशिकांत मित्तल आदि उपस्थित रहे। कन्याओं को गृहस्थी चलाने के लिए जरूरी सामान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed