{"_id":"68c1ee2133380ba6c30f43de","slug":"mass-fasting-at-chaudhary-charan-singh-park-meerut-news-c-14-1-mrt1002-972700-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी चरण सिंह पार्क में सामूहिक उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी चरण सिंह पार्क में सामूहिक उपवास
विज्ञापन
मेरठ। वाल्मीकि समाज के आराध्य देव महर्षि वाल्मीकि के प्रगट दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर वाल्मीकि संघर्ष समिति ने चौधरी चरण सिंह पार्क में धरने के साथ सामूहिक उपवास किया। अध्यक्षता पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि ने व संचालन वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता विनोद कुमार बेचैन और विशाल बालूजा ने किया। इस दौरान शालिनी सिंह, सह संयोजक अर्जुन करोतिया, दिनेश चौहान, गंगा शरण, शालिनी सिंह मसीह, विजेंद्र लोहरे आदि मौजूद रहे।
जीएसटी कार्यालय में व्यापारियों ने जताई चिंता
मेरठ। मंगल पांडेय नगर जीएसटी कार्यालय में देश के विकास को लेकर आयोजित बैठक में संयुक्त व्यापार संघ प्रवक्ता रजनीश कौशल ने कहा कि व्यापारियों पर बिना जानकारी पैनल्टी लगाई जा रही है। बैठक में होलसेल डीलर्स एसोसिएशन विनेश जैन ने कहा कि व्यापारियों को सुरक्षा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी आयोजनों में व्यापारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। रजनीश कौशल ने कहा कि अगर कोई फर्म डेड हो चुकी है तो उसे बंद माना जाना चाहिए। उसे रिकार्ड से भी खत्म करें। पैनल्टी तब लगाएं जब उस फर्म के द्वारा कारोबार लंबे समय बाद धोखाधड़ी से कारोबार होता है। व्यापारियों को अनुचित परेशान न करें। हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ अध्यक्ष अंकुर गोयल ने कहा कि जीएसटी विभाग को हर स्तर पर व्यापारियों का सहयोग करना चाहिए। व्यापारी ही कारोबार को बढ़ाते हैं और हर साल टैक्स नियम अनुसार देते हैं। इस दौरान सुनील अग्रवाल, अतुल आदि रहे।
--
सैफी संघर्ष समिति ने चलाया कुनबा बढ़ाओ अभियान
मेरठ। सैफी संघर्ष समिति पंजीकरण का कुनबा बढ़ाओ अभियान के अंतर्गत अनवार सैफी को प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। डॉ. नवाब सैफी ने कहा कि हम अपने समाज की तरक्की और खुशहाली के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। इस दौरान सलीम सैफी, नसीम आलम, हाजी मुश्ताक, सुहालिन सैफी, गुलजार सैफी आदि रहे।