फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Martyr pradeep wife says I am happy on Wing Commander Abhinandan returned to country

विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी पर बोलीं शहीद जवान प्रदीप की पत्नी, 'मुझे खुशी है..'

Sat, 02 Mar 2019 05:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Mar 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
Martyr pradeep wife says I am happy on Wing Commander Abhinandan returned to country
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान को भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर की रिहाई के लिए मजबूर करने पर शहीद प्रदीप का परिवार बेहद खुश है। प्रदीप की पत्नी शर्मिष्ठा का कहना था कि शहादत का गम उनसे ज्यादा कौन समझ सकता है। उन्हें खुशी है किसी का लाल सुरक्षित वापस आया है।
विज्ञापन


बनत निवासी शहीद प्रदीप का परिवार सरहद के माहौल पर नजर रखे हुए थे। शहीद की पत्नी शर्मिष्ठा की नजरें भी वहीं पर टिकीं थीं। शुक्रवार को अमर उजाला टीम जब बनत गांव पहुंची, तो परिवार के लोग टीवी देख रहे थे। सब इसी उत्सुकता में थे भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई कब होगी। टीवी पर नजरें लगी थी।
विज्ञापन

वहां बैठी शहीद प्रदीप की पत्नी शर्मिष्ठा से बात की तो बताया कि शहादत का गम उनसे ज्यादा कौन समझ सकता है, पर उन्हें खुशी है कि एक पत्नी का सुहाग वापस लौट रहा है। उन्हें खुशी है कि उनके पति की शहादत के बाद सरकार ने सख्ती की। 

पीएम ने सेना को खुली कार्रवाई का अधिकार दिया और इसी का नतीजा सामने है। विंग कमांडर अभिनंदन को पाक सेना ने पकड़ा, लेकिन सरकार द्वारा पाक पर बनाए गए अंतरराष्ट्रीय दबाव की वजह से ही पाक उन्हें छोड़ने पर मजबूर हुआ। हमारी सेना ने पाकिस्तान को जता दिया कि यदि वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसका अंजाम बुरा होगा। हालांकि ये सख्ती जारी रहनी चाहिए। 

पाक ने हमारे देश में आतंक फैलाया हुआ है, और जब तक इस आतंक का जड़ से खात्मा नहीं होता जब तक हमारे जवान शहीद होते रहेंगे। इसलिए सरकार को अब पाकिस्तान के खिलाफ बातचीत के रास्ते बंद कर उसी की भाषा में उसे जवाब देना चाहिए। सेना और सरकार की कार्रवाई से उन्हें ये उम्मीद भी है।

विदेशों में मजबूत छवि से अलग थलग पड़ा पाक
शहीद प्रदीप के पिता जगदीश ने भी भारतीय सेना और सरकार के फैसलों की सराहना की। कहा कि उनका बेटा देश के लिए शहीद हुआ है, लेकिन सरकार और सेना जवानों के शहादत का पाक से बदला ले रही है। जवानों ने पाकिस्तान का वायुयान मार गिराया और अब अपने देश के वीर जांबाज वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ने के लिए घुटने टेकने को मजबूर किया।

मोदी ने जिस तरह अमेरिका जैसे देशों में भारत की मजबूत छवि बनाई है उसी का नतीजा हे कि आज पाकिस्तान अलग थलग पड़ रहा है। इसी की दहशत में वे लोग विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ने के लिए मजबूर हुए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed