{"_id":"5da8cf558ebc3e01622a361f","slug":"married-women-died-ruckus-meerut-news-mrt4491119200","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान विवाहिता की मौत पर मायके वालों ने हंगामा किया। उन्होंने ससुराल पक्ष पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम को लेकर भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।
विमल विहार चौक सहारनपुर निवासी दिव्या (24) पुत्री प्रदीप कुमार की शादी 27 जून 2017 को ग्राम सिभालका, थाना झ़िझाना जनपद शामली निवासी सिपाही गौतम कुमार से हुई थी। करीब एक माह पूर्व दिव्या ने बेटे को जन्म दिया। कुछ दिन बाद ही उसकी तबियत बिगड़ने लगी। ससुराल पक्ष ने उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं आया। 22 सितंबर को दिव्या को मेरठ में साकेत स्थित धन्वंतरी जीवन रेखा अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान दिव्या की मौत हो गई। पिता प्रदीप कुमार ने आरोप लगाया कि दिव्या की तबियत बिगड़ने के बाद ससुराल पक्ष शामली और पीलीभीत में उसका गुपचुप उपचार कराते रहे।
वेंटीलेटर पर पहुंचने के बाद उन्हें सूचना दी। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी को शादी के बाद से लगातार परेशान किया जा रहा था। हंगामे की सूचना पर सिविल लाइन एसआई कुमार पवन चौधरी फोर्स के साथ पहुंचे। उनके समझाने पर दोनों पक्षों ने पोस्टमार्टम पर सहमति जता दी। इंस्पेक्टर सिविललाइन अब्दुर्रहमान सिद्दीकी ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। बाद में दोनों पक्षों को शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।