फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman's murder case registered, two taken into custody

Meerut News: विवाहिता की हत्या का मुकदमा दर्ज, दो हिरासत में लिए

Sat, 08 Nov 2025 06:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
Married woman's murder case registered, two taken into custody
गड़ीना गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंी
फलावदा । थाना क्षेत्र के गांव गडीना में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में महिला के भाई की तरफ से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

गांव गडीना निवासी कुलदीप की 6 माह पूर्व हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सैफपुर निवासी तेजपाल की पुत्री आशा से शादी हुई थी । लड़की पक्ष का कहना है शादी में काफी दान दहेज दिया गया था, लेकिन सुसराल पक्ष खुश नहीं था। शुक्रवार को आशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने का आरोप लगाते हुए आशा की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी ब्रह्मकुमार त्रिपाठी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। घटना के संबंध में थाने में मृतक आशा के भाई मनोज ने पति कुलदीप, देवर अमरदीप,व सोनित, सास महेंद्री, ससुर इलम सिंह, ननदोई उदय सिंह को नामजद किया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed