फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman's body found hanging, family alleges murder

Meerut News: विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 22 May 2026 07:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, family alleges murder
- पल्हेडा गांव में हुई वारदात, मृतका की बहन ने देवर के साथ की थी तीन दिन पहले कोर्ट मैरिज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के पल्हेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह विवाहिता आरती का शव पंखे पर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पल्लवपुरम की टीकाराम कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय आरती पुत्री राजू की शादी पल्हेड़ा गांव निवासी अंकुश के साथ हुई थी। शुक्रवार सुबह आरती का शव घर में फंखे से फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि आरती के पति अंकुश, सास उषा देवी, ससुर बबलू, नंद, नंदोई तथा देवर अभिषेक लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार आरती की छोटी बहन नेहा ने तीन दिन पूर्व 20 मई को आरती के देवर अभिषेक से कोर्ट मैरिज की थी। इस शादी से ससुराल पक्ष नाराज था और तभी से घर में विवाद व झगड़े का माहौल बना हुआ था। परिजनों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से आरती के साथ मारपीट और उत्पीड़न किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह भी आरती ने अपनी मां सुनीता से फोन पर बातचीत में घर में चल रहे झगड़े और मारपीट की जानकारी दी थी। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद ससुराल पक्ष की ओर से फोन कर बताया गया कि आरती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तहरीर के आधार पर प्राथमिक दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed