फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman's body found hanging in Humayunpur, accused of dowry murder

हुमायूंपुर में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

Thu, 17 Jun 2021 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging in Humayunpur, accused of dowry murder
हुमायूंपुर में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन

हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव हुमायूं पुर में विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फलावदा थाना क्षेत्र के कुंडा पिननाई निवासी गजराज सिंह की बेटी अनीता (30) की शादी पांच फरवरी को हुमायूं पुर निवासी कालिया के साथ हुई थी। बुधवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में अनीता का शव उसके कमरे में पंखे के कुंडे पर लटका मिला। पुलिस को जानकारी दी गई। मायके पक्ष के लोग पहुंचे और मौके पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मृतका के पिता गजराज सिंह ने आरोप लगाया कि शादी के बाद ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या की गई है। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता का शव पंखे के कुंडे में लटका मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंपति की थी दूसरी शादी
मृतका अनीता और उसके पति कालिया की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से अनीता का तलाक हो गया था, जबकि करीब दस साल पहले कालिया की पहली पत्नी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed