फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman returned to her in-laws house after one and a half years, ran away with lover with cash and jewellery

डेढ़ साल बाद ससुराल लौटी विवाहिता, नकदी-जेवर समेट प्रेमी संग भागी

Fri, 11 Jul 2025 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Married woman returned to her in-laws house after one and a half years, ran away with lover with cash and jewellery
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में डेढ़ साल बाद ससुराल पहुंची महिला अगले दिन ही अपने पति के घर से 10 हजार रुपये व अपनी बहन के घर से 60 हजार की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात लेकर प्रेमी संग भाग गई। बहन के रोकने पर आरोपी महिला ने प्रेमी के संग मिलकर उसे जमकर पीटा। पीड़ित युवक ने आरोपी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित युवक ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी छह साल पहले आरोपी महिला के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल बाद वह अपने प्रेमी के साथ फोन पर बात करने लगी। पीड़ित ने उसे रोका तो वह डेढ़ साल पहले अपने प्रेमी के साथ पानीपत भाग गई।
विज्ञापन

बताया गया कि बुधवार को महिला की बहन व मां उसके पति के साथ मिलकर उसे लेकर आई थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार को महिला का पति काम पर चला गया। इस बीच महिला उसके घर में रखे 10 हजार रुपये लेकर भागने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी बड़ी बहन ने विरोध किया तो आरोपी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी बहन के साथ मारपीट कर दी। बताया कि आरोपी महिला अपनी बहन के घर में रखी 60 हजार की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात लेकर प्रेमी के साथ भाग गई। महिला के पति ने आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी महिला को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed