{"_id":"68a717fd80f9bce77d0723f7","slug":"married-woman-missing-her-parents-suspect-murder-meerut-news-c-73-1-smrt1029-104867-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता लापता, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता लापता, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका
Thu, 21 Aug 2025 06:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 21 Aug 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। चार दिन से घर से लापता विवाहिता के किला परीक्षितगढ़ निवासी मायके पक्ष के लोगों ने थाने पहुंचकर ससुरालियों पर उसकी हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के किला खानपुर निवासी भागो देवी के अनुसार उसकी बेटी छोटी का विवाह तीन वर्ष पहले खरखौदा निवासी राहुल के साथ हुआ था। आरोप है कि उसका पति नशे की हालत में आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। चार दिन पहले भी राहुल ने पत्नी के साथ मारपीट की थी। मारपीट से परेशान होकर छोटी अचानक घर से लापता हो गई। राहुल ने घटना के दो दिन बाद उन्हें सूचना दी कि छोटी खरखौदा से खानपुर के लिए गई है। चार दिन बाद भी जब विवाहिता का कोई सुराग नहीं लगा तो मायके पक्ष के लोग कस्बा खरखौदा पहुंचे। आरोप है कि उन लोगों को देखते ही राहुल व उसकी मां घर छोड़कर भाग गए। बाद में मायके पक्ष के लोगों ने राहुल को पकड़ा तथा खरखौदा पुलिस को सौंप दिया। परिजनों ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए थाना पर तहरीर दी है। पुलिस राहुल से पूछताछ में लगी है।