फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman found hanging in village Baharampur Morna, in-laws accused of murder

Meerut News: गांव बहरामपुर मोरना में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Tue, 22 Aug 2023 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging in village Baharampur Morna, in-laws accused of murder
जानीखुर्द। गांव बहरामपुर मोरना में एक विवाहिता अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली। मृतका के परिजनों ने सुसराल वालों पर दहेज को लेकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की तहरीर मृतका के भाई ने उसके पति सहित सात व्यक्तियों के खिलाफ दी है।
विज्ञापन

गांव बहरामपुर मोरना निवासी विकास शर्मा का विवाह दाे वर्ष पूर्व मलियाना थाना टीपीनगर निवासी अंजलि शर्मा पुत्री कालीचरण के साथ हुआ था। सोमवार को अंजलि अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर मृतका के परिजन गांव बहरामपुर मोरना पहुंचे। परिजनों ने अंजलि की हत्या दहेज को लेकर करने की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर जानी पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच मृतका अंजलि के सुसराल वाले घर से फरार हो गए। जानी थानाध्यक्ष प्रजंत त्यागी के अनुसार मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई अनुज शर्मा ने विकास, जयकरण, संजू, मनोज, रुकमणी, कृष्णा और आरती के खिलाफ तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed