फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman found hanging in Sarurpur village

सरूरपुर गांव में फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता

Fri, 07 Jan 2022 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging in Sarurpur village
सरूरपुर गांव में फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के सरूरपुर गांव में बुधवार रात विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता बृहस्पतिवार सुबह चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। परीक्षण के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई गई। दोनों परिवारों की सहमति के बाद बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सरूरपुर निवासी विकास उर्फ सोनू का अपनी पत्नी संगीता के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते काफी समय से संगीता अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। एक माह पहले समझौता होने पर वह ससुराल आ गई थी और अकेली रह रही थी। उसके दोनों बच्चे मायके में अपनी नानी के पास थे। बुधवार रात महिला ने कमरा बंद कर दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब पड़ोस की एक महिला ने किसी काम से उसे आवाज लगाई तो कोई हलचल नहीं हुई। महिला के देवर अंशुल को मौके पर बुलाया। दरवाजा नहीं खुला तो देवर दीवार कूदकर भीतर गया। उसने देखा कि भाभी संगीता कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी थी। सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। महिला के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि मृतका ने गृह क्लेश के चलते आत्महत्या की है। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मौके से एक मोबाइल मिला है। इसके बावजूद पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती के बीच रहता था विवाद
मृतका की बड़ी बेटी वाटिका ने बताया कि उसका पिता विकास शराब पीने का आदी है। इस कारण मां-बाप के बीच विवाद रहता था। विवाद के चलते मां संगीता, बहन चीनू व उसे साथ लेकर मामा के यहां साल्हाखेड़ी मुजफ्फरनगर चली गई थी। पिता बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। संगीता बच्चों का पालन पोषण करने के लिए सिलाई का काम करती थी। घटने से एक दिन पहले संगीता के साथ के रहने आए मामा के बेटे व बहन चीनू को मायके छोड़कर आई थी। बच्चों को अंदाजा नहीं था कि उसकी मां यह कदम उठा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed