फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Body of a married woman found hanging at her in-laws' home just 10 months after the wedding

मेरठ: शादी के 10 महीने बाद ही ससुराल में लटका मिला विवाहिता का शव, पांच पर दहेज हत्या की रिपोर्ट, पति गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2026 10:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2026 10:28 PM IST
सार

बदायूं निवासी देवालिका की शादी बीते साल नवंबर में मेरठ स्थित पांचली खुर्द निवासी निशांत के साथ हुई थी। दिवोलिका का शव ससुराल में फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पति को जेल भेज दिया गया है, बाकी आरोपियों की तलाश है। 

विज्ञापन
Meerut: Body of a married woman found hanging at her in-laws' home just 10 months after the wedding
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

थाना जानी क्षेत्र के गांव पांचली खुर्द में सोमवार रात विवाहिता दिवोलिका (23) अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के चाचा की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार, बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रा नगर निवासी राजेश की पुत्री दिवोलिका का विवाह 2 नवंबर 2025 को जानी के पांचली खुर्द निवासी निशांत के साथ हुआ था। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दिए गए दान-दहेज से खुश नहीं थे। निशांत और उसके परिजन लगातार 5 लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर दिवोलिका के साथ मारपीट करते थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सोमवार रात ससुराल वालों ने पहले दिवोलिका का गला दबाकर हत्या की और फिर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना में मृतका के चाचा अजय ने जानी थाने पर पति निशांत, ससुर सोनू, सास आरती तथा देवर गोल्डी व नितिन के खिलाफ दहेज हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
 
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी पति निशांत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed