फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman dies in suspicious circumstances, her parents allege dowry death

Meerut News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायका पक्ष का दहेज हत्या का आरोप

Wed, 01 Apr 2026 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies in suspicious circumstances, her parents allege dowry death
सरधना। गुलफ्शा का फाइल फोटो। परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गांव नवाबगढ़ी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बागपत जनपद के गांव बिनौली निवासी नवाबुद्दीन की 19 वर्षीय बेटी गुलफ्शा की शादी 12 अक्तूबर 2025 को सरधना के गांव नवाबगढ़ी निवासी युवक से हुई थी। मृतका की भाभी अमरीन ने बताया कि मंगलवार की सुबह ससुराल पक्ष ने कॉल कर गुलफ्शा की तबीयत खराब होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही मायका पक्ष के लोग सरधना पहुंचे लेकिन उन्हें बताया गया कि गुलफ्शा को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मायका पक्ष का आरोप है कि परिजन अस्पताल पहुंचे तो उन्हें विवाहिता से नहीं मिलने दिया गया। विरोध करने पर ससुरालियों ने मारपीट की। कुछ देर बाद उन्हें गुलफ्शा की मौत की सूचना दी गई।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुरालियों ने बिना मायका पक्ष की मौजूदगी के शव को सरधना लाकर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। मायका पक्ष का आरोप है कि करीब एक माह पहले गुलफ्शा के साथ मारपीट की गई थी और उसके चार माह के गर्भ को गिरवा दिया गया था। उन्होंने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर यह अपराध किया गया। मृतका की मौसी जरीना ने भी यही आरोप दोहराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सरधना। गुलफ्शा का फाइल फोटो। परिजन

सरधना। गुलफ्शा का फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed