फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman dies: body was lying on the ground, in-laws said it was suicide! Her parents suspected it to be

विवाहिता की मौत: ज़मीन पर पड़ा था शव, ससुराल वालों ने बताई आत्महत्या! मायके वालों ने जताया हत्या का शक

Sat, 21 Jun 2025 04:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 21 Jun 2025 04:18 PM IST
सार

सहारनपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुरालियों का कहना है कि बाबुल ने फांसी लगाकर जान दी।

विज्ञापन
Married woman dies: body was lying on the ground, in-laws said it was suicide! Her parents suspected it to be
विवाहिता बाबुल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेहट कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। मृतका की पहचान बाबुल(30) पत्नी पिंकू के रूप में हुई है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुरालियों का कहना है कि बाबुल ने फांसी लगाकर जान दी।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष और पुलिस मौके पर पहुंचे। वहां देखा गया कि मृतका का शव जमीन पर रखा हुआ था, जिससे मायके वालों को ससुरालियों की बातों पर संदेह हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर में नौकरी की उम्मीद लेकर रोजगार दिवस में पहुंचे अभ्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना नकुड़ के कपूरी गांव निवासी बाबुल की शादी नौ साल पहले शेखपुरा निवासी पिंकू पुत्र समय सिंह के साथ हुई थी। शुक्रवार को ससुरालियों ने मायके वालों को सूचना दी, कि बाबुल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मायके वाले शेखपुरा पहुंचे।

उन्होंने बताया, कि जब वह पहुंचे तो बाबुल का शव जमीन पर रखा हुआ था। मृतका के बहनोई ने पति और अन्य ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नशा करने को लेकर पति से होता था झगड़ा 
मृतका बाबुल का पति पिंकू मजदूरी करता है। उनकी एक आठ साल की बेटी पीहू है। चर्चा है, कि पिछले कुछ दिनों से पिंकू ज्यादा नशा कर रहा था, जिसे लेकर बाबुल का पिंकू से झगड़ा होता था। 

अभी साफ तौर कुछ नहीं कहा जा सकता। फांसी लगाने से आंखें और जीभ बाहर आ जाती है, लेकिन मृतका की आंखे व जीभ बाहर नहीं थी, गले पर निशान जरूर थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed