{"_id":"5f51474f1110ce69553e68ab","slug":"married-woman-commits-suicide-by-hanging-herself-in-subhashnagar-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के सुभाषनगर में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के सुभाषनगर में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव
Fri, 04 Sep 2020 01:13 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 04 Sep 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के सिविल लाइन थानाक्षेत्र के सुभाष नगर में गुरुवार रात एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। फोरेंसिक टीम को भी बुलवाया गया। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर मोर्चरी भिजवा दिया।
विज्ञापन
सिविल लाइन थानाक्षेत्र के सुभाष नगर की गली नंबर-2 में सौरभ शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी अंजली शर्मा व दो बच्चे अभिनव, हिमांशु हैं। सौरभ सूरजकुंड स्थित डॉक्टर के क्लीनिक पर कंपाउंडर हैं। गुरुवार रात करीब 9.30 बजे सौरभ को सूचना मिली कि अंजली ने फांसी लगा ली। बदहवास सौरभ घर पहुंचा तो देखा अंजलि का शव पंखे से लटका था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नकली किताब प्रकरण: दावे फेल, हवा में हो रही चाचा-भतीजा की तलाश, अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस
विज्ञापन
सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर पहुंची। अंजली के फांसी लगाने को लेकर तरह-तरह की चर्चा थी। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। चर्चा है कि काफी दिन से परिवार में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह भी घर में खटपट हुई थी।
चर्चा यह भी है कि पारिवारिक विवाद में सौरभ काफी समय तक पत्नी व बच्चों के साथ किराये के मकान में रहा। कुछ दिन पहले ही अपने घर में वापस आया था। सौरभ ने बताया मौत से कुछ देर पहले अंजलि ने फोन कर दूध लाने के लिए कहा था। ऐसा कुछ नहीं लग रहा था कि वह फांसी जैसा कदम उठा लेगी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/