फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman commits suicide by hanging herself in Subhashnagar, Meerut

मेरठ के सुभाषनगर में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

Fri, 04 Sep 2020 01:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 04 Sep 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging herself in Subhashnagar, Meerut
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

मेरठ के सिविल लाइन थानाक्षेत्र के सुभाष नगर में गुरुवार रात एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। फोरेंसिक टीम को भी बुलवाया गया। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर मोर्चरी भिजवा दिया।

विज्ञापन


सिविल लाइन थानाक्षेत्र के सुभाष नगर की गली नंबर-2 में सौरभ शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी अंजली शर्मा व दो बच्चे अभिनव, हिमांशु हैं। सौरभ सूरजकुंड स्थित डॉक्टर के क्लीनिक पर कंपाउंडर हैं। गुरुवार रात करीब 9.30 बजे सौरभ को सूचना मिली कि अंजली ने फांसी लगा ली। बदहवास सौरभ घर पहुंचा तो देखा अंजलि का शव पंखे से लटका था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नकली किताब प्रकरण: दावे फेल, हवा में हो रही चाचा-भतीजा की तलाश, अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस  
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर पहुंची। अंजली के फांसी लगाने को लेकर तरह-तरह की चर्चा थी। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। चर्चा है कि काफी दिन से परिवार में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह भी घर में खटपट हुई थी।

चर्चा यह भी है कि पारिवारिक विवाद में सौरभ काफी समय तक पत्नी व बच्चों के साथ किराये के मकान में रहा। कुछ दिन पहले ही अपने घर में वापस आया था। सौरभ ने बताया मौत से कुछ देर पहले अंजलि ने फोन कर दूध लाने के लिए कहा था। ऐसा कुछ नहीं लग रहा था कि वह फांसी जैसा कदम उठा लेगी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed