{"_id":"611ac51e8ebc3e42e7524ee7","slug":"married-woman-burnt-to-death-for-dowry-kithor-news-mrt552097266","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला
किठौर। थाना क्षेत्र में मोहल्ला सराय में दहेज के लिए विवाहिता की जलाकर हत्या कर दी गई। विवाहिता के भाई ने पति, सौतेले बेटे-बेटी समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
मुजफ्फरनगर के मीरापुर निवासी बाबर पुत्र जहूर ने तहरीर में बताया की उसकी बहन शबीस्ता की शादी 2018 में किठौर के सराय गली निवासी शहजाद पुत्र कलुआ से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही बहन के ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। शनिवार रात ससुरालियों ने बहन को जलाकर मार डाला और घर से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
आसपास के लोगों ने बताया कि उन्होंने महिला को पानी डालकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन अधिक जल जाने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। महिला के भाई ने पति शहजाद, देवर सरताज, सफात, देवरानी रिहाना, सास रहमत, ननद नूरजहां तथा विवाहिता के सौतेले पुत्र सुभान और पुत्री तबस्सुम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
बीमारी से हुई थी पहली पत्नी की मौत
लोगों ने बताया कि शहजाद की पहली पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद शहजाद का मीरापुर से विवाह हुआ था। पहली पत्नी से दो बच्चे सुभान और तबस्सुम हैं। काफी समय से परिवार में किसी बात को लेकर क्लेश चल रहा था। शहजाद मेरठ गढ़ मार्ग पर डग्गामार जीप चलाता है।