फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman beaten for not fulfilling dowry demand

Meerut News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को पीटा

Thu, 02 Jan 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten for not fulfilling dowry demand
सरूरपुर (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव कक्केपुर में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर दी। आराेपी ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के मायका पक्ष को भी धमकी दी है। गाजियाबाद के थाना निवाड़ी के गांव सौंदा निवासी आदेश गिरी पुत्र छिद्दा ने तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी विधि की चार साल पहले गांव कक्केपुर निवासी राहुल पुत्र प्रमोद के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से आरोपी उसकी बेटी को दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करते थे। आरोपी दहेज की मांग पूरी न हाेने पर विवाहिता को जान से मारने की भी कोशिश की है। मंगलवार को आरोपियों ने कमरे में बंद कर विवाहिता के साथ मारपीट की। विवाहिता ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी। आरोप है कि ससुरालियों ने विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों को भी धमकी दी है। पीड़िता ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति राहुल, ससुर प्रमोद, सास बिमलेश, देवर रवि, ननद रविता तथा ननदोई नितिन निवासी खिंदौडा थाना निवाड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed