फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married to Farah in the temple as Mahi police found both in Rishikesh

मेरठः फरहा से माही बनकर मंदिर में की शादी, पुलिस को ऋषिकेश में मिला जोड़ा

Fri, 18 Dec 2020 02:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 18 Dec 2020 02:31 AM IST
विज्ञापन
Married to Farah in the temple as Mahi police found both in Rishikesh
ऋषिकेश में प्रेमी... - फोटो : amar ujala

नौचंदी क्षेत्र के जैदी फार्म से 13 दिसंबर को प्रेमी के साथ गई युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवती ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने मैंने फरहा से अपना नाम बदलकर माही रख लिया है और ऋषिकेश के मंदिर में अपने प्रेमी नमन मदान के साथ शादी कर ली। नौचंदी पुलिस ने दोनों को ऋषिकेश के एक होटल से बरामद कर लिया है। दोनों को रात में पुलिस मेरठ लेकर पहुंची। पुलिस का कहना है कि युवती ने पूछताछ में कहा है कि वह अपने परिवार के लोगों के साथ जाना नहीं चाहती उसे परिवार से जान का खतरा है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जैदी फार्म निवासी फरहा (23) की शास्त्रीनगर एल ब्लॉक निवासी कन्फेक्शनरी व्यापारी के बेटे नमन मदान से करीब डेढ़ साल से दोस्ती थी। नमन केक के संबंध में युवती के घर जाता था जहां दोनों की दोस्ती शुरू हुई। कुछ समय पहले युवती के परिवार को यह पता चला तो परिजनों ने युवती के घर से निकलने पर रोक लगा दी। 13 दिसंबर को युवती अपने प्रेमी नमन के साथ घर से चली गई। 

विज्ञापन


युवती के भाई की तरफ से 14 दिसंबर को नौचंदी थाने में बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया। युवती के परिवार के लोग युवती की बरामदगी की मांग कर रहे थे। वहीं हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नौचंदी पुलिस से शिकायत की थी कि नमन का अपहरण किया गया। पुलिस ने जब नमन के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि युवक ऋषिकेश में है। नौचंदी पुलिस की एक टीम ऋषिकेश पहुंची जहां होटल से युवती और युवक को बरामद किया गया। युवक ने भी नौचंदी पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने फरहा उर्फ माही के साथ ऋषिकेश के एक मंदिर में शादी कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरहा से रखा माही नाम
युवती ने नौचंदी पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह बालिग है और न ही उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया है और न ही किसी ने अपहरण किया है। वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी नमन के साथ गई और उसे शादी करने का अधिकार है। लड़की ने बता कि ऋषिकेश के मंदिर में शादी की है। युवती ने यह भी पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ जाना नहीं चाहती, परिवार के लोग उसके साथ अनहोनी कर सकते हैं। इंस्पेक्टर नौचंदी संजय वर्मा का कहना है कि युवती और युवक दोनों ही बालिग हैं। मेडिकल कराकर युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed