फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Marriage fixed with a man from another community, card goes viral, announcement to stop the marriage

Meerut News: दूसरे समुदाय के युवक से शादी तय, कार्ड वायरल, शादी रुकवाने का एलान

Mon, 09 Feb 2026 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Marriage fixed with a man from another community, card goes viral, announcement to stop the marriage
मेरठ। गंगानगर की रहने वाली एक युवती की शादी दूसरे समुदाय के रहने वाले युवक केे साथ तय हो गई। 13 फरवरी को गंगानगर स्थित एक मंडप में शादी समारोह भी होना है। शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसएसपी कार्यालय में आकर युवती ने शादी के दिन सुरक्षा की मांग की है। वहीं अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने एलान किया है वह यह शादी नहीं होने देंगे। उन्होंने लव जिहाद के तहत युवती को फंसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गंगानगर की रहने वाली एक युवती का रिश्ता लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रहने वाले एक दूसरे संप्रदाय के युवक के साथ तय हुआ है। 13 फरवरी को शादी और 15 फरवरी को वलीमा है। युवती के पिता एक इंश्योरेंस कंपनी से सेवानिवृत्त हुए थे जिनका निधन हो चुका है। कोई भाई नहीं है। परिवार में सिर्फ मां हैं। सचिन सिरोही का कहना है कि पिता को करीब छह करोड़ रुपये सेवानिवृत्ति पर मिले थे। आरोप लगाया कि यह लव जिहाद में युवती को फंसाने का मामला है। यदि मंडप ने बुकिंग खत्म नहीं की तो वह शादी के दिन वहां पहुंचेंगे और अपने साथियों के साथ आंदोलन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed