फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Marriage broke after the third round, bride refused to go with the groom, held the baraat hostage

UP: तीसरे फेरे के बाद ही टूट गई शादी, दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से किया इनकार, बरात को बंधक बनाया

Fri, 18 Apr 2025 12:13 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 18 Apr 2025 12:13 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में तीसरे फेरे के बाद शादी टूट गई। वहीं दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों ने बरात को बंधक बना लिया। परिजनों ने दूल्हा पक्ष पर झूठ बोलकर रिश्ता करने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
Marriage broke after the third round, bride refused to go with the groom, held the baraat hostage
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव कादराबाद स्थित एक स्कूल में बुधवार रात चल रहे शादी समारोह में फेरों के दौरान दुल्हन को आर्टिफिशियल जूलरी देने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया। परिजनों ने दूल्हा पक्ष पर झूठ बोलकर रिश्ता तय करने का आरोप लगाया। तीन फेरे लेने के बाद ही शादी टूट गई। परिजनों ने बरात को बंधक बना लिया।

विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बरात को बंधन मुक्त कराया और दूल्हा व उसके पिता और भाई को थाने ले गई। बरात बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गई। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो पाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक और 'सौरभ' हत्याकांड: पत्नी ने मुंह..प्रेमी ने दबाया गला, पति के कत्ल से पहले किया ये काम; रविता का कबूलनामा

विज्ञापन
विज्ञापन

कादराबाद क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की पुत्री का रिश्ता दो माह पूर्व मेरठ के मवाना रोड स्थित गंगापुरम क्षेत्र निवासी युवक के साथ तय हुआ था। बुधवार रात गांव के स्कूल में शादी समारोह चल रहा था। दूल्हा-दुल्हन पक्ष के रिश्तेदार शादी को यादगार बनाने के लिए खूब मनोरंजन कर रहे थे। दुल्हन की बहनों ने फीता कटाई रस्म में खूब मस्ती की। चढ़त और जयमाला की रस्म धूमधाम से हुई। अधिकांश बराती भोजन और जयमाला के बाद लौट गए।

परिजन और घनिष्ठ फेरों की रस्म पूरी कराने लगे। पुरोहित ने वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ फेरे शुरू कराए। विदाई से पूर्व दुल्हन के लिए गहने देनें की बारी आई। आरोप है की दूल्हा पक्ष ने गहने दिखाकर वापस अपने पास रख लिए।

लकड़ी पक्ष ने उन्हे बताया कि उनके यहां दुल्हन ससुराल से मिले गहने पहनकर विदा होती है। मगर दूल्हा पक्ष ने फिर भी गहने नहीं दिए। इसे लेकर वहां गहमा गहमी की स्थिति बन गई। बात बढ़ती देख दूल्हा पक्ष ने कुछ गहने निकाल कर लकड़ी पक्ष को दे दिए। दुल्हन के परिजनों को कुछ शक हुआ तो उन्होने गहनों के जांच कराई।

यह भी पढ़ें: Meerut Weather Today: आज फिर बदलेगा मौसम, हवा की धीमी रफ्तार, दो दिन बूंदाबांदी के असार

जांच में गहने आर्टिफिशियल निकले। इसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा बढ़ने पर तीन फेरों के बाद रस्म बीच में रोक दी गई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे।

दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि रिश्ते के समय लड़के को बैंक अधिकारी बताया गया था। मगर वह एक निजी बैंक में अस्थाई कर्मचारी निकला। उन्होने दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर मौजूद बरातियों को बंधक बना लिया।

पुलिस ने मामला शांत कराया। बरात बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गई। पुलिस दूल्हे व उसके पिता और भाई को थाने ले आई। देर रात तक भी दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो सका।

एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि सोने की जगह आर्टिफिशल जूलरी दे दी गई। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed