फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Market expected to return to a festive season

बाजार में त्योहारी सीजन पर रौनक लौटने की उम्मीद

Sun, 27 Sep 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Market expected to return to a festive season
बाजार में त्योहारी सीजन पर रौनक लौटने की उम्मीद
विज्ञापन

मेरठ। देश के प्रमुख गारर्मेंट्स ब्रांड्स ने इस बार सर्दी के सीजन में भारी बिक्री के दृष्टिगत उत्पाद बढ़ा दिए हैं। ऐसे में ग्राहकों को सभी ब्रांड में ज्यादा वैरायटी मिल सकेगी। हालांकि श्राद्ध पक्ष के बाद पुरुषोत्तम मास में बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार की खरीददारी पर बाजार का फोकस रहेगा। सूर्य देव का हस्तनक्षत्र में प्रवेश खरीददारी के लिए फलदायक सिद्ध होगा।
दिल्ली रोड स्थित फैशन एंड मोर के संचालक अनुज कुमार का कहना है कि बाजार में सही मायने में उठान नवरात्र से शुरू होगा। पुरुषोत्तम मास में सामान्य खरीददारी चल रही है। व्यापारी विंटर सीजन के स्टॉक को बनाए रखने पर फोकस कर रहे हैं। नवरात्र के बाद पंच महोत्सव और फिर विवाह सीजन शुरू हो जाएगा। यह नवंबर से फरवरी 2021 तक चलेगा। आने वाले तीन माह बहुत ही उपयुक्त रहेंगे।
विज्ञापन

आहुजा गारमेंट्स के संचालक मनीष कुमार ने बताया कि एलनसोली, इंडियन टेरन, ट्रू ब्लू, वेनहुसेन आदि ब्रांड ने उत्पाद के साथ विकल्प भी बढ़ा दिए हैं। ऐसे में ग्राहकों को बाजार में काफी वैरायटी मिलेंगी। गारमेंट्स सेक्शन में विशिष्ट डिजाइन और नवीनतम फैशन सभी के लिए आकर्षण होगा। महिलाओं के लिए भी नवीनतम संग्रह बाजार में उपलब्ध है। सदर फैशन चैनल के संचालक आमिर ने बताया कि बाजार में नवरात्र से बिक्री में तेजी आ जाएगी। शहर के करीब 70 फीसदी शोरूम संचालकों ने नया स्टॉक मंगा लिया है। इसके चलते बाजार में डेनिम, ट्राउजर, शर्ट आदि की काफी वैरायटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों के लिए स्कीम की शुरुआत
आबूलेन पंजाब शूज के संचालक राजीव दुआ ने बताया कि नया स्टॉक आ गया है। नवरात्र से ग्राहकों को खरीददारी पर सरप्राइज गिफ्ट भी दिए जाएंगे। बेगमपुल स्थित पंकज शूज के संचालक पंकज ने बताया कि मार्केट में श्राद्ध पक्ष के बाद खरीददारी की शुरूआत हो गई है। हालांकि बाजार में तेजी नवरात्र से आएगी। रविवार को भी अच्छी बिक्री हो रही है।

खरीदारी करने लगे लोग
आबूलेन, सदर और सेंट्रल मार्केट में शाम को खरीदारी करने के लिए लोग परिवार के साथ निकल रहे हैं। शाम ढलते ही बाजारों की रौनक बढ़ जाती है। लोगों का रेस्टोरेंट में आना भी शुरू हो गया है। होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि रेस्टोरेंट कारोबार भी धीरे धीरे पटरी पर आ रहा है। अब लोग परिवार के साथ होटलों में डिनर भी करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed