फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mareejo ki kataar , opd 4000 ke paar

मरीजों की कतार, ओपीडी साढ़े चार हजार के पार  

Wed, 20 Dec 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
mareejo ki kataar , opd 4000 ke paar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अब सर्दी बढ़ गई है, ऐसे में काफी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। खासकर खांसी और जुकाम के मरीज। शहर के दोनों सरकारी अस्पतालों की ओपीडी साढ़े चार हजार के पार पहुंच रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल और मेडिकल में मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। पिछले एक सप्ताह से ठंड की वजह से सर्दी और जुकाम के मरीजों की ओपीडी बढ़ी है। जिला अस्पताल की ओपीडी मंगलवार को 1500 के पार रही, जबकि मेडिकल कॉलेज की तीन हजार से ज्यादा। चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे मौसम में बच्चों और बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं को खास ख्याल रखने की जरूरत है। वे भी ठंड से बचें, नहीं तो खांसी और जुकाम हो सकता है। मेडिकल अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि खांसी, गले में जकड़न और जुकाम के मरीज ज्यादा बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीके बंसल ने बताया कि ठंड में बच्चों और बुजुर्गों के लिए सावधानी की जरूरत है। लापरवाही बरतने से बच्चों को निमोनिया होने का खतरा है।
विज्ञापन


ये बरतें सावधानी
- रोजाना आधा घंटा व्यायाम करें, इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी, शरीर में गर्मी बनी रहेगी।
- सर्दी, जुकाम से पीड़ित हों तो आराम करें। ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें।
- सर्दी और फ्लू वायरस की वजह से होते हैं, इसमें गला खराब हो जाता है, लिहाजा चाय, कॉफी, गुनगुने पानी के साथ नींबू और शहद का सेवन करने से आराम मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed