फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mare ne suni samasya

मेयर ने सुनी गांव दायमपुर के ग्रामीणों की समस्याएं

Fri, 02 Feb 2018 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Feb 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
mare ne suni samasya
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बसपा मेयर सुनीता वर्मा ने बृहस्पतिवार को नेशनल हाईवे स्थित गांव दायमपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने मेयर का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन

बसपा मेयर सुनीता वर्मा व पूर्व विधायक योगेश वर्मा बृहस्पतिवार को गांव दायमपुर पहुंचे। जहां पर पार्षद एडवोकेट ब्रह्मपाल सिंह व ग्रामीणों ने समस्याएं बताई। ग्रामीणों ने गांव के जर्जर रास्तें, लाइट, बिजली, पानी, जल निकासी, राशन कार्ड, राशन वितरण आदि सहित दर्जनों समस्याएं बताई। ग्रामीणों ने मेयर को बताया कि पूर्व पार्षद, मेयर व विधायक ने गांव में कोई विकास कार्य नहीं कराए। गांव के रास्तों की हालत बेहाल है। ग्रामीणों की समस्याएं देखकर पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि भाजपा के पार्षद, मेयर व विधायक होने के बावजूद गांवों में विकास कार्य नहीं हुए। पूर्व विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि आप लोगों ने भारी मतों से सुनीता वर्मा को मेयर बनाया है। मेयर अपने किए वादों पर खरी उतरेगी। गांव की हर समस्या का निदान किया जाएगा। संपूर्ण तरह से विकास कार्य कराएं जाएंगे। मेयर सुनीता वर्मा ने कहा कि मार्च तक गांव की सभी समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने मेयर व पूर्व विधायक योगेश वर्मा को डॉ. भीमराव अंबेडकर का प्रतीक चिन्ह व माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान अरुण बंसवाल, विक्रांत गौतम, कपिल कुमार, ऋेषपाल, रविकांत, देवेंद्र सिंह, रणपाल सिंह, कौमल, सत्यवती, संजीव बंसवाल, पवन कुमार, संदीप बंसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed