{"_id":"5e64ca7d8ebc3ef410420be4","slug":"many-injured-after-two-sides-clash-when-a-bike-collides-in-lisadigate-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के लिसाड़ीगेट में बाइक टकराने पर भिड़े दो पक्ष, करीब एक दर्जन घायल, दो समुदायों से जुड़ा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के लिसाड़ीगेट में बाइक टकराने पर भिड़े दो पक्ष, करीब एक दर्जन घायल, दो समुदायों से जुड़ा मामला
Sun, 08 Mar 2020 04:05 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 08 Mar 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में रविवार दोपहर अलग अलग संप्रदायों के दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। यहां बाइक टकराने को लेकर हुए मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया और दानों पक्षों में जमकर सघर्ष हुआ। उधर सांप्रदायिक संघर्ष की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में दो युवकों की बाइक टकराने पर आपस में बहस हो गई। मामला गाली गलौज तक पहुंच गया और देखते ही देखते दोनों युवकों में मारपीट हो गई। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने पर अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के तकरीबन एक दर्जन लोग संघर्ष में घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं सांप्रदायिक संघर्ष की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। यहां भी दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई, हालांकि पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। पुलिस के अनुसार होली के त्योहार पर माहौल खराब करने की आशंका को लेकर दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी तरह क्षेत्र का माहौल नहीं बिगाड़ने दिया जाएगा।
विज्ञापन