{"_id":"64307b753b47e76c9a05a234","slug":"many-gaushalas-will-be-expanded-in-the-district-considering-making-new-ones-meerut-news-c-14-1-mrt1005-182890-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जिले में कई गोशालाओं का होगा विस्तार, नई बनाने पर भी विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जिले में कई गोशालाओं का होगा विस्तार, नई बनाने पर भी विचार
विज्ञापन
मेरठ। जिले की सभी गोशालाओं में सुविधाओं की जांच करने के उपरांत पर्यवेक्षक, कृषि उत्पादन आयुक्त एवं विशेष सचिव देवेंद्र कुमार कुशवाहा शुक्रवार को लौट गए। उन्होंने कहा कि गोशालाओं की कुछ व्यवस्थाओं में बदलाव की जरूरत है। इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं। कुछ नई गोशाला बनाया जाना प्रस्तावित है। पूरी रिपोर्ट सोमवार को शासन को दी जाएगी।
सड़क और खेतों में गोवंश से हो रहे नुकसान को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा हुआ है। किसान आंदोलन कर रहे हैं और विपक्षी सरकार को सदन से लेकर सड़कों पर घेर रहे हैं। इतना ही नहीं, आए दिन गोवंश से सड़कों पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। मेरठ में गोवंश कई लोगों की जान तक ले चुके हैं।
लगातार विरोध के चलते उप्र सरकार ने मेरठ जनपद की सभी 26 गोशालाओं का निरीक्षण करने के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त एवं विशेष सचिव देवेंद्र कुमार कुशवाहा को भेजा। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर नगर निगम की गोशाला समेत सभी गोशालाओं का निरीक्षण किया। अधिकतर गोशालाओं में क्षमता से अधिक गोवंश भरे मिले। कुछ गोशालाओं में चारा और सफाई भी अव्यवस्थित मिली।
विज्ञापन
इस संबंध में कृषि उत्पादन आयुक्त एवं विशेष सचिव का कहना कहना है कि अधिकतर गोशालाओं में गोवंश काफी संख्या में मिले हैं। कुछ कमियां थी, उनके सुधार के निर्देश दिए गए हैं। शासन स्तर से पहले ही कुछ गोशालाओं के विस्तार और नई गोशाला बनाने की तैयारी है। गोवंश और गोशालाओं पर शासन स्तर से कार्य चल रहा है। जो भी छुट्टा पशुओं की समस्या है, वह खत्म हो जाएगी। सोमवार को निरीक्षण की पूरी रिपोर्ट शासन को सौंप दी जाएगी।
एक नजर में-- -- -- -- -- --
- शहरी क्षेत्रों में गोशाला - 08
- देहात में गोशाला - 18
- जिले की गोशालाओं में गोवंश - 7000
- प्रस्तावित, निर्धाणाधीन अस्थाई गोशाला - 14
- विस्तारीकरण के लिए प्रस्तावित गोशाला - 05

एक नजर में