फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many accused beaten of a young man in Baghpat at Uttar Pradesh

यूपी: उधार के पैसे मांगने गए युवक को बनाया बंधक, दी घोर यातनाएं

Thu, 16 May 2019 06:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 May 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
Many accused beaten of a young man in Baghpat at Uttar Pradesh
घायल व्यक्ति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बागपत के बावली गांव में उधार दिए पैसे मांगने गए एक युवक को पूरी रात बंधक बनाकर यातनाएं दी गई। जब उसके परिजन वहां पहुंचे तो उनके साथ भी आरोपियों ने गाली-गलौच कर उन्हें भगा दिया। इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी।

विज्ञापन


घायल प्रवेश पुत्र विक्रम बावली गांव का रहने वाला है। उसने गांव के ही एक व्यक्ति को 50 हजार रुपये दिये थे। बार-बार वह तकादा कर रहा था लेकिन वह पैसे नहीं लौटा रहा था। जब बुधवार को प्रवेश पैसे मांगने गया तो आरोपियों ने उसे घर में खींचकर बंधक बना लिया और घोर यातनाएं दी। जब देर रात प्रवेश घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश की। 
विज्ञापन


इसके बाद परिजन उसके घर पहुंचे, जिसे उधार दिया था, वहां पहुंचने पर आरोपियों ने परिजनों से गाली-गलौच करते हुए यह कहकर भगा दिया कि प्रवेश वहां नहीं है। किसी तरह प्रवेश गुरुवार को उनके चंगुल से छूटा और अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। इस संबंध में उसने कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed