फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Mansi Anand handed over video evidence against share holders

हरिओम आनंद आत्महत्या केस: बेटी मानसी ने शेयर धारकों के खिलाफ एसपी सिटी को सौंपा ये अहम सुबूत

Sat, 11 Jul 2020 02:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Mansi Anand handed over video evidence against share holders
वकील के साथ एसपी ऑफिस पहुंची मानसी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में आनंद अस्पताल के एमडी हरिओम आनंद की आत्महत्या के मामले में मानसी आनंद ने शुक्रवार को फिर से एसपी सिटी से मुलाकात की। आनंद अस्पताल के शेयर धारकों के खिलाफ एक वीडियो सुबूत सौंपा और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इसके अलावा डॉ. अतुल कृष्ण के खिलाफ भी कुछ सुबूत एसपी सिटी को दिए।

विज्ञापन


हरिओम आनंद ने 27 जून को खुदकुशी की थी। उनकी बेटी मानसी ने इसके लिए अस्पताल के शेयर धारकों जीएस सेठी, राहुल दास, ललित भारद्वाज के अलावा आकाश खन्ना, समय सिंह सैनी, मुमताज कामरान और सुभारती ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. अतुल कृष्ण को जिम्मेदार ठहराया था। मामले की जांच एसपी सिटी कर रहे हैं। इससे जुड़े सभी लोगों के बयान हो चुके हैं।
विज्ञापन


अपने अधिवक्ता रामकुमार शर्मा के साथ पहुचीं मानसी आनंद ने कहा कि डॉ. अतुल कृष्ण से उनके पिता को खतरा था। जिसके चलते पुलिस ने 2019 तक उन्हें सुरक्षा दे रखी थी। वहीं डॉ. अतुल कृष्ण कह रहे हैं कि 2006 से हरिओम आनंद से उनका कोई लेनादेना नहीं है। कुछ होता तो हरिओम आनंद किसी से जिक्र करते। एसपी सिटी को जो सुबूत सौंपे गए हैं, उसमें डॉ. अतुल के इस बात का भी जवाब मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बंद का असर: मेरठ में सभी पेट्रोल पंप बंद, पश्चिमी यूपी के इन छह जिलों में ऐसा रहा हाल, देखिए तस्वीरें


मानसी ने एसपी सिटी को एक सीडी भी सौंपी। दावा है कि सीडी में आनंद अस्पताल के शेयरधारकों की ओर से हरिओम पर किए गए उत्पीड़न के सुबूत हैं। बयानों के दौरान भी मानसी ने यह वीडियो एसपी सिटी को दिया था, लेकिन किसी कारण से वह वीडियो खुल नहीं रहा था। इस वीडियो में हरिओम आनंद बैठे हुए दिख रहे हैं। उनके चारों तरफ जीएस सेठी, ललित भारद्वाज व मुमताज कामरान बैठे हैं। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि मानसी के लगाए सभी आरोपों की जांच की जा रही है।

जीएस सेठी, ललित भारद्वाज, आकाश खन्ना ने सबसे ज्यादा बार की बात
हरिओम आनंद की खुदकुशी के मामले में पुलिस 38 मोबाइल नंबरों की छानबीन कर रही है। बताया कि शेयरधारक जीएस सेठी, ललित भारद्वाज व आकाश खन्ना ने हरिओम आनंद से सबसे अधिक बार बात की है। इस बातचीत में क्या- क्या है, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed