फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man's life becomes blessed by the fruits of devotion

Meerut News: भक्ति के फल से धन्य हो जाता है मनुष्य का जीवन

Sat, 15 Feb 2025 09:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
Man's life becomes blessed by the fruits of devotion
हस्तिनापुर। कस्बे के कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में विश्व की सुख-शांति व समृद्धि के लिए चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के सातवें दिन महाराज ने अपने प्रवचन में कहा पवित्र और शांत मन से ही मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। इसलिए हमें शांत रहकर भगवान की भक्ति करनी चाहिए।
विज्ञापन

विधानाचार्य नीतेश एवं दीपक शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया। राकेश जैन ने स्वर्ण कलश से अभिषेक किया। शांतिधारा गिरीश जैन ने की। दीप का प्रज्ज्वलन प्रभा जैन ने किया। सुनीता दीदी ने शांतिधारा का उच्चारण किया। आदिनाथ भगवान के पूजन के बाद सभी तीर्थंकरों के अर्घ्य चढ़ाए। 101 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन कराया गया। इसमें मुख्य रूप से आदीश्वर प्रकाश जैन, पल्लवी जैन, प्रियदर्शनी, निरानी जैन, सुनीता जैन, जेसी जैन आदि रहे। भक्तामर पाठ का शुभारंभ कुणाल जैन ने संस्कृत भाषा में किया।
विज्ञापन

भाव भूषण महाराज ने कहा कि सभी श्रद्धालु प्रभु से यही प्रार्थना करना कि प्रभु मेरी भक्ति का फल यही देना कि मेरा मन पवित्र हो जाए। शांत हो जाए, मैं निरंतर धर्म कार्य में संलग्न रहूं। किसी और चीज की कामना मत करना। बस इतना फल मिल गया तो जीवन धन्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधान का विसर्जन राजीव जैन ने किया। पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्ज्वलन निशा जैन ने किया। आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन रानी, चंचल, सोनिया जैन ने किया। चौबीसों भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन एसके जैन ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, प्रमोद जैन, अतुल जैन, शशांक जैन, जितेंद्र जैन, शशांक जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed