फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Manoj Maheshwari's Tai died in Meerut of Uttar Pradesh

मेरठ में कोरोना के 12 नए मामले, महिला समेत तीन संकमितों की मौत, जानें क्या है शहर की स्थिति

Mon, 08 Jun 2020 01:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 08 Jun 2020 01:17 PM IST
सार

  • मेरठ में कोरोना से 3 और मौत, 37 हुई संख्या,
  • 12 नए मरीज मिले - कोरोना मरीजों की संख्या हुई 532
  • - अब 123  मरीज हैं अस्पताल में भर्ती  

विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Manoj Maheshwari's Tai died in Meerut of Uttar Pradesh
मेरठ में कोरोना से मौत - फोटो : गूगल

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में आज 227 सैंपल की जांच की गई जिसमें 12 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 530 पहुंच चुका है। वहीं आज तीन लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


जिले में अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 372 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। फिलहाल कुल एक्टिव मामलों की संख्या 121 है। आज आए पॉजिटिव मामलों में 14 वर्षीय किशोरी से लेकर 76 साल की महिला भी शामिल है।
विज्ञापन


कोरोना वायरस संक्रमण से मेरठ में 3 और मौत हो गईं। जिले में मरने वालों की संख्या 37 हो गई। सोमवार को जिले में 12 नए मरीज मिले। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 532 हो गई। रात को आई सैम्पल रिपोर्ट में अस्थाई जेल का 40 वर्षीय बंदी और पुलिस लाइन स्थित फायर स्टेशन का 29 वर्षीय चपरासी भी कोरोना संक्रमित मिला है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ राजकुमार ने बताया कि कोरोना से मरने वालों में वसीम अहमद ( 46) खैर नगर के रहने वाले थे, जिन्हें 7 जून को कोरोना की पुष्टि हुई थी और सुभारती अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है।

दूसरी मौत टीपीनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से है इन वृद्धा की सुभारती अस्पताल में मौत हुई है, जिन्हें देहरादून में कोरोना की पुष्टि हुई थी। देहरादून से सुभारती रेफर किया गया था। सोमवार को आई रिपोर्ट में इनका नाम भी शामिल है।

स्वास्थ्य विभाग ने मृत्यु के बाद इन्हें कोरोना की लिस्ट में शामिल किया है।  तीसरी मौत कोतवाली क्षेत्र के शाहनत्थन निवासी हाफिज मोहम्मद हारून ( 63)  की हुई है। गुरुवार को दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हुई, लेकिन इनकी डेथ समरी सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली है।

सोमवार रात को कोरोना संक्रमण की जो रिपोर्ट आई है उसमें अस्थाई जेल का बंदी भी संक्रमित निकला, जिसे परतापुर थाने से 23 मई को जानलेवा हमले में जेल भेजा गया था। लिसाड़ीगेट क्षेत्र से लोहारपुरा साउथ इस्लामाबाद निवासी 14 वर्षीय किशोरी, शिवलोकपुरी से 13 वर्षीय किशोरी, सनोता गांव से 22 वर्षीय युवती, बुढ़ानागेट से 45 वर्षीय मरीज कोरोना संक्रमित मिला है।

जानी क्षेत्र के रसूलपुर धोलडी से 42 वर्षीय व्यक्ति, हुमायूं नगर से 31 वर्षीय युवक, मलियाना से 37 वर्षीय युवक मिला है। अभी तक कुल 15820 लोगों के सैम्पल लिए जा चुके हैं। रविवार को 341 सैम्पलों की रिपोर्ट आई।

जिले में अभी तक कोरोना संक्रमण से 37 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 372 व्यक्ति कोरोना वायरस को मात देकर स्वस्थ हो गए, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं अब 123 मरीज कोरोना संक्रमित अलग अलग अस्पतालों मे हैं जिनका इलाज चल रहा है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed