फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Manoj Garg took over as Principal of Shri Shaligram Sharma College, Rasna.

Meerut News: मनोज गर्ग ने श्री शालिगराम शर्मा महाविद्यालय रासना में प्राचार्य पदभार संभाला

Wed, 21 Jan 2026 03:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
Manoj Garg took over as Principal of Shri Shaligram Sharma College, Rasna.
रोहटा। श्री शालिगराम शर्मा स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय रासना में नव-नियुक्त प्राचार्य मनोज ग
रोहटा। श्री शालिगराम शर्मा स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय रासना में नव-नियुक्त प्राचार्य मनोज गर्ग ने विधिवत रूप से अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सचिव प्रदीप त्यागी और प्रोफेसर डॉ. राजीव अत्रे की उपस्थिति में उन्हें यह पद सौंपा गया।
विज्ञापन




कार्यभार संभालने के बाद, प्राचार्य गर्ग ने महाविद्यालय के शैक्षिक, भौतिक और संस्थागत विकास के लिए पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और सामूहिक प्रयासों से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रबंध समिति के सचिव प्रदीप त्यागी और प्रोफेसर डॉ. राजीव अत्रे ने नव-नियुक्त प्राचार्य को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल और महाविद्यालय की प्रगति की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य रंजू नारंग सहित समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed