फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mannu kabadi opened many arrested, says many mafia of Sotiganj who cut stolen vehicles

शातिर मन्नू कबाड़ी ने गिरफ्तारी के बाद खोले कई राज, चोरी के वाहन कटवाने वाले सोतीगंज के 12 माफिया निशाने पर

Thu, 17 Dec 2020 12:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Dec 2020 12:41 PM IST
सार

  • गिरफ्तारी के बाद मन्नू कबाड़ी ने पुलिस को बताए सभी के नाम
  • पुलिस सूची बनाकर खंगाल रही सभी माफिया की कुंडली
  • सोतीगंज के 12 माफिया कटवा रहे चोरी के वाहन 

विज्ञापन
mannu kabadi opened many arrested, says many mafia of Sotiganj who cut stolen vehicles
गिरफ्तार शातिर मन्नू कबाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के शातिर मन्नू कबाड़ी को गिरफ्तार कर पुलिस ने एक बाइक और एक तमंचा बरामद किया है। पूछताछ में मन्नू ने चोरी-लूट के वाहनों को खपाने वाले सोतीगंज के दर्जन भर माफिया के नाम बताए हैं।  दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व गुजरात समेत कई राज्यों से चोरी होने वाले वाहन सोतीगंज में खपाए जाते हैं। इसमें सोतीगंज के मन्नू कबाड़ी का नाम पुलिस की सूची में सबसे ऊपर है।
विज्ञापन


सांसद राजेंद्र अग्रवाल की चिट्ठी के बाद मेरठ पुलिस ने मन्नू कबाड़ी, राहुल काला और मोहसिन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की। पुलिस ने राहुल काला को पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। सोमवार को सदर पुलिस ने मन्नू कबाड़ी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

मन्नू कबाड़ी की सोतीगंज, पटेलनगर में आलीशान कोठी है। इसका खुलासा पुलिस ने दबिश के दौरान किया था। अंदेशा था कि मन्नू कबाड़ी से दर्जनों गाड़ियां बरामद होंगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। पुलिस ने गुपचुप तरीके से मन्नू की गिरफ्तारी की। पोल खुलने पर चोरी की एक बाइक और एक तमंचा बरामद दिखाकर कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में कोई पुख्ता सबूत नहीं पेश किया।

एसओ सदर बाजार दिनेश चंद के अनुसार, मन्नू कबाड़ी ने पूछताछ में सोतीगंज के हाजी गल्ला, हाजी इकबाल समेत कई माफिया के नाम बताए हैं, जो चोरी और लूट की गाड़ियों को खपाते हैं। पुलिस का दावा है कि जिन जिन के नाम मन्नू ने बताएं हैं, पूछताछ की जाएगी।

संपति जब्त करने की प्रक्रिया जारी
पुलिस का दावा है कि मन्नू कबाड़ी ने अपराध करके करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। अनुबंधित बस चला रखी है। देहात में जमीन खरीदकर डेयरी खोली हुई है। गैंगस्टर के तहत मन्नू की संपत्ति पुलिस जब्त करेगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है।

सोतीगंज में लूट और चोरी के वाहन कटवाने वाले 12 माफिया पुलिस के टारगेट हैं। मन्नू कबाड़ी को जेल भेजने के बाद पुलिस इन माफिया की कुंडली खंगाल रही हैं। पुलिस का दावा है कि मन्नू को रिमांड पर लेकर और पूछताछ की जाएगी।

एसओ सदर बाजार दिनेश चंद के अनुसार, मन्नू कबाड़ी ने पूछताछ में सोतीगंज के 12 माफिया के नाम बताए हैं। ये सभी चोरी और लूट के वाहन खरीद कर सोतीगंज और दूसरी जगह पर कटवाते हैं। इनमें हाजी गल्ला और हाजी इकबाल भी शामिल हैं। सभी माफिया पर अलग-अलग थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का दावा है कि सोतीगंज के इन माफिया पर शिकंजा कसने से दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्यों में वाहनों की चोरी पर लगाम लगेगी।

एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि दिल्ली के दो थाने, टीपीनगर, कोतवाली और सदर बाजार थाने से मन्नू वांछित चल रहा था। दूसरे राज्यों से भी उसके वांछित होने की बात सामने आ रही है। सदर बाजार पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वह पता लगाएं कि मन्नू कहां कहां से वांछित था। ताकि उसका वहां से भी रिमांड बनवाया जा सके।

मन्नू को रिमांड पर लेगी पुलिस
सदर बाजार पुलिस का दावा है कि मन्नू कबाड़ी से पूरी पूछताछ नहीं हो पाई है। उससे चोरी और लूट के वाहन खपाने की काफी जानकारी पुलिस को जुटानी है। मन्नू को जल्द रिमांड पर लिया जाएगा। एसपी सिटी ने बताया कि मन्नू के मुकदमों की जानकारी जुटाने के बाद उसको रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई जाएगी।

भूपेंद्र बाहर से बात करने वालों का खंगाला रिकॉर्ड
आजमगढ़ जेल में बंद भूपेंद्र बाफर जेल से किस-किस से फोन पर बातचीत करता है। इसकी जानकारी भी पुलिस ने जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस का दावा कि भूपेंद्र जेल से फोन पर अपने रिश्तेदारों और गुर्गों से बात करता है। इसकी जानकारी डीजी जेल तक को है।

एक युवक से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बात करने का वीडियो वायरल हुआ था। अमर उजाला ने उसको प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बाफर की कुंडली खंगालने के दौरान एएसपी कृष्ण विश्नोई ने इसकी जानकारी जुटाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed