फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Manisha and Varsha take first place in the Mehndi competition.

Meerut News: मेहंदी प्रतियोगिता में मनीषा व वर्षा प्रथम

Tue, 25 Aug 2026 08:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Manisha and Varsha take first place in the Mehndi competition.
डायट में राखी, मेहंदी और थाली सजाओ प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी को सम्मा
- डायट में राखी, मेहंदी और थाली सजाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षुओं की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने और उन्हें भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए राखी, मेहंदी और थाली सजाओ प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बैच 2024-25 एवं 2025-27 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी अद्भुत कला और सृजनात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
मेहंदी प्रतियोगिता के बैच 2024-25 में मनीषा प्रथम, माही द्वितीय व सलोनी तृतीय रहीं। बैच 2025-27 में वर्षा ने प्रथम, अफसा ने द्वितीय व सिद्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया। राखी प्रतियोगिता में बैच 2024-25 से सलोनी प्रथम, जोती द्वितीय व अंशु तृतीय स्थान पर रहीं। बैच 2025-27 में रिम्सा प्रथम, पल्लक द्वितीय और सरिता तृतीय स्थान पर रहीं। थाली सजाओ प्रतियोगिता के बैच 2024-25 में सलोनी अमन सिंघल ने प्रथम, अंशु ने द्वितीय और मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के बैच 2025-27 में पूजा व सोनम की जोड़ी ने प्रथम, नीतू व अंशिका ने द्वितीय तथा सिद्रा ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. उपासना वर्मा, निशा रमन एवं रश्मि शर्मा शामिल रहीं। इस मौके पर प्राचार्य मनोज कुमार आर्य ने कहा कि ऐसी सांस्कृतिक गतिविधियां प्रशिक्षुओं के भीतर आत्मविश्वास, सहयोग और नेतृत्व की भावना विकसित करने में बेहद मददगार साबित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed