फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Manish Bansal new Municipal Commissioner, will handle the work today

नगर आयुक्त हटे, मनीष बंसल आज संभालेंगे कमान

Thu, 05 Nov 2020 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Manish Bansal new Municipal Commissioner, will handle the work today
मनीष बंसल नए नगर आयुक्त, आज संभालेंगे काम
विज्ञापन

मेरठ। शासन ने बुधवार को नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया को हटाकर लखनऊ में सीडीओ रहे आईएएस मनीष बंसल को नगर आयुक्त बनाया है। 2014 बैच के आईएएस मनीष बंसल बृहस्पतिवार को नई जिम्मेदारी संभालेंगे। डॉ. चौरसिया को प्रतीक्षा सूची में रख दिया गया है।
करीब 16 महीने नगर आयुक्त रहे डॉ. चौरसिया को हटाने के पीछे स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर का खराब प्रदर्शन और निगम में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगाना माना जा रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण में मेरठ के देश के सबसे गंदे 10 शहरों में सांतवें नबर पर आने पर जहां प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बैठक में खुलेआम नाराजगी जताई थी वहीं निगम में एक के बाद हुए भ्रष्टाचार की शिकायतें भी भाजपा नेता शासन के पास पहुंचा रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. चौरसिया ने 6 जुलाई, 2019 को नगर आयुक्त का चार्ज संभाला था। उनके कार्यकाल में शहर को कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति नहीं दिलाई जा सकी। इस बीच गांवड़ी में कूड़े से बिजली बनाने का प्लांट न लगवाकर कूड़ा निस्तारण के लिए बैलेस्टिक सेपरेटर प्लांट लगाया गया, जिसका निगम बोर्ड बैठक में भी विरोध होता रहा। मंगतपुरम और लोहियानगर डंपिंग ग्राउंड पर लाखों टन कचरे के बने पहाड़ों को खत्म करने की दिशा में काम नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसदों और भाजपा नेता ने भी की थी शिकायतें
अमर उजाला द्वारा उजागर किए गए नलकूप घोटाले और 400 करोड़ रुपये की लागत से बनी मेरठ पेयजल योजना में धांधली करने वालों पर कार्रवाई नहीं करने और अन्य शिकायतें शासन तक पहुंचीं। सांसद राजेंद्र अग्रवाल और भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने डॉ. चौरसिया पर नलकूप घोटाले को दबाने का आरोप लगाया था। यही नहीं, पिछले साल हुए झूला खरीद घोटाले में भी नगर आयुक्त के आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर राज्यसभा सांसद ठाकुर विजयपाल सिंह ने शासन में शिकायत की थी। इसकी विजिलेंस जांच चल रही है। मामले में गर्दन फंसने पर मंगलवार को जाते-जाते उन्होंने आरोपी तीन अभियंताओं के खिलाफ शासन को विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की। वहीं 100 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की वार्षिक सफाई और भुगतान के विवाद को निपटाने के लिए डीएम के हस्तक्षेप के बाद ही प्लांट की सफाई शुरू हो सकी।
सभी के साथ मिलकर कराएंगे शहर का विकास: बंसल
मेरठ।नए नगर आयुक्त मनीष बंसल का कहना है कि शासन की प्राथमिकताओं को ध्यान रखते हुए शहर का विकास कराया जाएगा। लखनऊ से अमर उजाला के साथ फोन पर बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरठ शहर क्रांति का शहर है। वह 2016 में कुछ महीने तक यहां ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भी रह चुके हैं। अब शासन ने उन्हें एक बार फिर मेरठ की सेवा का मौका दिया है तो वे इस पर पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करेंगे। बंसल ने कहा कि शासन ने मेरठ को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल किया है। स्मार्ट सिटी योजना के अलावा अमृत योजना और स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी को साथ लेकर चला जाएगा।

बंसल मूल रूप से पंजाब के है और 2014 बैच के आईएएस है। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में 53वी रैंक हासिल की थी। उनकी पत्नी मेधा रूपम भी आईएएस है और बाराबंकी जिले की सीडीओ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed