फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mango fruits will get full year, know the special things of this species

सर्दी हो या फिर बरसात, अब आम मिलेगा बारहों मास, जानिए, इस प्रजाति की खास बातें

Wed, 20 Jun 2018 05:24 PM IST
मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ
मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 20 Jun 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
Mango fruits will get full year, know the special things of this species
अरुणिका - फोटो : अमर उजाला

अब आम के लिए गर्मियों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रंगीन और स्वादिष्ट अरुणिका प्रजाति का आम पूरे साल उपलब्ध होगा। वेस्ट यूपी के किसान अब अरुणिका प्रजाति की बागवानी कर इसकी खेती को बढ़ावा देंगे। यह प्रजाति पूरे साल फल देती है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान में शोध में पहले साल के परिणाम अच्छे आए हैं।  

विज्ञापन


वेस्ट यूपी में आम मुख्य बागवानी फसल है। यहां के किसानों के लिए आम की नई प्रजाति अरुणिका को भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान में लगाया था। यह प्रजाति यहां के मौसम के लिए अनुकूल है और सुर्ख लाल रंग का फल भी देगी। कम बढ़वार में ही इस पर फल आ जाता है। वैज्ञानिक इस प्रजाति के बारे में किसानों को जानकारी दे रहे हैं। अभी तक वेस्ट यूपी में इस प्रजाति की बागवानी नहीं लगाई जाती है। 
विज्ञापन


अच्छी वृद्धि देती है यह प्रजाति  
संस्थान में उत्तर भारतीय क्षेत्रों के लिए विकसित आम की नवीनतम किस्मों का मूल्यांकन गत वर्ष शुरू हुआ था। प्रक्षेत्र के प्रारंभिक परिणाम यह प्रजाति अन्य प्रजातियों में अच्छी वृद्धि देती है। फल की अपार संभावनाएं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नई प्रजाति का लगाएं बाग
डॉ. दुष्यंत मिश्रा के अनुसार दशहरी, चौसा, लंगडा, रामकेला प्रजातियों में एक आयु के बाद अनियमित फलन, अत्यधिक वृक्ष विस्तार की समस्या आती है। जिस कारण बागवानी को उचित लाभ नहीं मिल पाता। यदि बागवानी के लिए नया बाग लगाना चाहतेे हैं तो नवीनतम किस्मों अरुणिका, अम्रपाली, मल्ल्किा आदि का बाग लगाएं। क्योंकि इन किस्मों में अनियमित फलन की समस्या नहीं है।

लखनऊ संस्थान ने की  थी विकसित
लखनऊ के केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान रहमान खेड़ा के वैज्ञानिकों ने इस प्रजाति को विकसित किया था। इसके प्रति किसानों के कम जागरूक होने के कारण इसकी बागवानी कम हुई। इस कारण यह आम बाजार में महंगा मिलता है।

प्रजाति की खास बात

Mango fruits will get full year, know the special things of this species
mango - फोटो : अमर उजाला

- इस प्रजाति में नियमित फलन है।  
- यह बौनी प्रजाति है और जल्दी फल आ जाता है।  
- पकने पर लाल आभा युक्त अति आकर्षक एवं रंगीन फल देती है।  
- फलों के पकने पर उनकी गुणवत्ता का अध्ययन किया जाएगा।  
- यह प्रजाति बीमारी रहित है, इस पर बीमारीका असर कम होता है।  
- आम दिखने में सुंदर होगा और धीरे धीरे रंगीन हो जाता है। 

काफी लाभकारी है प्रजाति
वेस्ट यूपी के किसानों के लिए आम की यह प्रजाति काफी लाभकारी होगी। किसानों को इससे जोड़ा जा रहा है। यहां के मौसम के लिए यह प्रजाति अनुकूल है। -डॉ. आजाद सिंह पंवार, निदेशक, आईआईएफएसआर  

अच्छा आया परिणाम
अरुणिका प्रजाति वेस्ट यूपी में नहीं होती थी। अपने प्रक्षेत्र पर इसको लगाया गया था, प्रथम वर्ष में परिणाम अच्छा आया है। यह प्रजाति साल भर फल देगी। -डॉ. दुष्यंत मिश्रा, प्रधान वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed